फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ferrymen removed after protest from traders

व्यापारियों के विरोध के बाद फेरी वालों को हटाया

Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ferrymen removed after protest from traders
शहीदगंज में दोनो साइड लगा बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर की नेहरू मार्केट से लेकर श्रीराम चौक तक फेरी लगाने वालों को पुलिस टीम ने हटवा दिया। इन बाजारों में फेरी लगाने वालों पर कुछ व्यापारियों ने आपत्ति जताई थी और चेतावनी दी थी कि यदि पुलिस टीम इन्हें नहीं हटवाएगी तो वे खुद ऐसा काम करेंगे। बृहस्पतिवार को एक साइड से फेरियां हटने के बाद इन बाजारों में एक साइड में कोई भीड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापारी नेता रवि जुनेजा सहित अन्य कारोबारियों ने दोपहर के समय नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक और आसपास के क्षेत्रों में फेरियों पर कारोबार को लेकर एतराज जताया था। उनकी ओर से कहा गया कि अनलॉक टू में भी दाएं और बाएं का रोस्टर ही लागू है। इसके तहत एक साइड के दुकानदारों ने प्रतिष्ठान तो बंद कर लिए मगर इन दुकानों के बाहर फेरियां लगा ली गईं। इसे गलत बताते हुए इन्हें हटवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इसी मामले में मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की थी कि निर्धारित नियमों के अनुरूप ही सभी बाजारों में व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हटाया तो बाकी जगह ऐसा क्यों नहीं
सहारनपुर। कुछ फेरी संचालकों फरमान, सुदेश, भंवर सहित अन्य ने कहा कि कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को संचालित करवाने के लिए उनकी रोजी रोटी को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां तो फेरी संचालकों को हटवाया जा रहा है। मगर मोरगंज, शहीद गंज सहित अन्य कई बाजार ऐसे हैं जहां काफी संख्या में दुकानदार ही रोस्टर का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके चलते बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। इसलिए केवल फेरी संचालकों पर ही कार्रवाई न की जाए। वहीं, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अनलॉक टू में भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस और अन्य नियमों का अनुुपालन करना जरूरी है। कुछ बाजारों में दुकानें और फेरी लगाने को लेकर जो शिकायतें मिल रहीं हैं। वहां पुलिस टीमें लोगों को समझाने का प्रयास कर रहीं हैं। न मानने पर चालान किए जा रहे हैं। इसलिए छोटे से बड़े व्यापारी पुलिस प्रशासन का सहयोग करे।

नेहरू मार्केट में एक तरफ लगा बाजार और दूसरी तरफ खुला

नेहरू मार्केट में एक तरफ लगा बाजार और दूसरी तरफ खुला- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed