फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Female doctor fined Rs 6.10 lakh in case of patient's death

Saharanpur News: मरीज की मौत के मामले में महिला चिकित्सक पर 6.10 लाख रुपये का जुर्माना

Tue, 21 Nov 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Female doctor fined Rs 6.10 lakh in case of patient's death
- जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग से 16 साल बाद पीड़ित पक्ष में फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महिला मरीज की मौत के मामले जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने शहर की एक महिला चिकित्सक पर 6.10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। इलाज में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत हो गई थी। पीड़ित पक्ष में यह फैसला 16 साल बाद आया है।
दरअसल, रामपाल पुत्र सोहन लाल निवासी मनोहरपुर ने 20 अक्तूबर 2007 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया था। बताया था कि उसने अपनी पत्नी सिया को डॉ. अंजू के यहां दिखाया था। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसके बाद रिपोर्ट देखकर चिकित्सक ने सिया की बच्चेदानी में रसौली होना बताया। कहा कि ऑपरेशन कराना होगा। कुछ दिन सिया को दर्द की शिकायत हुई तो फिर चिकित्सक को दिखाया। जिस पर चिकित्सक ने बच्चेदानी को बाहर निकालने की बात कहीं। डॉक्टर ने दूसरा ऑपरेशन कर बच्चेदानी को बाहर निकाल दिया। साथ ही नमूना जांच को भेज दिया। जांच में पता चला कि सिया को कैंसर था। बिना रिपोर्ट देखे ही डॉ. अंजू इलाज करती रही। जिसके चलते कुछ दिन बाद ही सिया की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष सतीश कुमार, सदस्य नूतन शर्मा, राजीव सिंह ने पीड़ित पक्ष में फैसला सुनाया। चिकित्सक डॉ. अंजू को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया। आयोग ने चिकित्सक पर इलाज में खर्च की क्षतिपूर्ति 50,200 रुपये ब्याज समेत, मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये, शारीरिक और मानसिक कष्ट की क्षतिपूर्ति के लिए 50 हजार रुपये और वाद में व्यय के रूप में 10 हजार रुपये का अदा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed