फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Feed the college by 31 October

महाविद्यालय 31 अक्तूबर तक फीड करा दें सूचनाएं

Sun, 23 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Feed the college by 31 October
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, एडेड एवं स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों का ब्योरा अबेकस यूपी पोर्टल पर अपलोड किया जाना था, लेकिन मंडल के कई महाविद्यालयों ने अभी तक अपना ब्योरा अपलोड नहीं किया है। विश्वविद्यालय ने 31 अक्तूबर तक का समय महाविद्यालयों को दिया है।
विज्ञापन

कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि अबेकस यूपी पोर्टल पर महाविद्यालयों का ब्योरा अपलोड करने के लिए शासन द्वारा आदेश जारी किया गया था। महाविद्यालयों को पत्र जारी कर आदेश के अनुपालन में सूचनाएं अपलोड करने को कहा गया था। कई विद्यालयों ने अपनी सूचनाएं अपलोड की हैं, लेकिन अब भी कई ऐसे महाविद्यालय हैं, जिन्होंने सूचनाएं अपलोड नहीं की हैं। इसे लेकर शासन में बैठे अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की है और 31 अक्तूबर तक सूचनाएं अपलोड कराने को कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों को चाहिए कि वह अबेकस यूपी पोर्टल पर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते हुए पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें। पंजीकरण के बाद पंजीकरण फार्म डाउनलोड व प्रिंट कर समस्त प्रविष्टियों का सत्यापन करते हुए प्रबंधक के हस्ताक्षर एवं मोहर के साथ संबंधित अनुमोदन पत्र प्राचार्य / प्रबंधक द्वारा 28 अक्तूबर तक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसके बाद महाविद्यालय से संबंधित आधारभूत सुविधाओं, शिक्षकों एवं छात्रा का डाटा अपलोड करते हुए उक्त प्रक्रिया अनुसार दिनांक 31 अक्तूबर तक अबेकस यूपी पोर्टल पर अपलोड किए गए डाटा की पुष्टि के लिए अभिलेखों सहित विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed