फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fear of omicron: A lady teacher has found corona positive in Saharanpur city

ओमिक्रॉन का खतरा: सहारनपुर में फिर मिल रहे कोरोना के मरीज, आज एक शिक्षिका में संक्रमण की पुष्टि

Sat, 25 Dec 2021 07:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Dec 2021 07:57 PM IST
सार

सहारनपुर जिले में फिर से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को एक निजी स्कूल की शिक्षिका को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं शिक्षिका के संपर्क में आए लोगों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Fear of omicron: A lady teacher has found corona positive in Saharanpur city
सहारनपुर में कोरोना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर शहर के एक और निजी स्कूल की शिक्षिका कोरोना संक्रमित मिली है। इसके बाद से संबंधित स्कूल के स्टाफ और छात्रों के परिजनों में भय का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित शिक्षिका के संपर्क में आए परिजनों और स्टाफ सदस्यों की जांच करा रहा है। जनपद में इस बार अभी तक 17 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


शासन के आदेश पर चिकित्सा विभाग जनपद में टारगेट सैंपलिंग करा रहा है। इस अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों, बैंकों, मेडिकल स्टोर्स और निजी अस्पतालों व शिक्षण संस्थाओं में सैंपलिंग की गई है। टारगेट सैंपलिंग अंतर्गत शिक्षिका का नमूना लिया गया था। जिसमें वह संक्रमित मिली है। जनपद में इस बार अभी तक कुल 17 संक्रमित मिले हैं। जिनमें चार शिक्षक और दो छात्र भी शामिल हैं। मार्च 2020 से अब तक जिले में कुल 32,920 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


जीनोम मैपिंग में हो रही देरी 
तीसरी लहर में अभी तक संक्रमित मिले मरीजों में से सात में कौन सा वैरिएंट है। यह जानने के लिए सात मरीजों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजे गए थे। इनमें से तीन मरीजों की रिपोर्ट सप्ताह भर पहले निगेटिव आई थी। हालांकि चार मरीजों की रिपोर्ट अभी तक लखनऊ में ही लटकी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

सात एक्टिव मरीज 
तीसरी लहर में जनपद में अभी तक कुल 17 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। चिकित्सा विभाग के अनुसार इनमें से दस मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद सात एक्टिव मरीज शेष हैं, इनमें भी किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। 

जिले में 11,506 लोगों ने लगवाया टीका 
कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जनपद के 202 बूथों पर टीकाकरण हुआ। यहां 68,500 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक देने का लक्ष्य रखा गया था। 11,506 लोग टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। शनिवार को 16.8 फीसदी टीकाकरण हुआ। 

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

नगर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका कोरोना संक्रमित मिली है। शिक्षिका की जांच टारगेट सैंपलिंग अभियान के तहत कराई गई है। शिक्षिका के परिजनों और संपर्क में आए स्टाफ के सदस्यों और छात्रों की जांच कराई जा रही है। शिक्षिका पूरी तरह स्वस्थ है। - शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed