फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fear of Encounter: Youth escaped from police in Saharanpur and jumped into Ganga Nahar, four teams engaged

एनकाउंटर का खौफ: सहारनपुर में पुलिस से छूटकर गंगनहर में कूदा युवक, तलाश में जुटीं चार टीमें, ये है पूरा मामला

Wed, 17 May 2023 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 May 2023 12:29 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में बड़े भाई को गंगनहर में धक्का देने का आरोपी छोटा भाई पुलिस अभिरक्षा से छूटकर गंगनहर में कूद गया। पुलिस की कई टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
Fear of Encounter: Youth escaped from police in Saharanpur and jumped into Ganga Nahar, four teams engaged
आरोपी छोटा भाई बाएं व बड़ा भाई दाएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए युवक को गंग नहर में धक्का देने का आरोपी छोटा भाई भी पुलिस से छुटकर नहर में कूद गया। काफी तलाश किए जाने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों संग थाने पहुंच जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी थाने के गांव माली निवासी आवेश (20) पुत्र तौफीक 13 मई को घर से किसी काम से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आता रहा। इस पर परिजनों ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मां-बाप का कातिल बना बेटा, नशीला मैंगो शेक पिलाया, दोस्त के साथ मिलकर पहले पिता फिर मां का गला काटा

विज्ञापन
विज्ञापन

Fear of Encounter: Youth escaped from police in Saharanpur and jumped into Ganga Nahar, four teams engaged
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर रुचि गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि आवेश का छोटा भाई शोएब (17) लापता होने वाले दिन उसके साथ देखा गया था। मंगलवार को जब शोएब को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने मानसिक तनाव में अपने भाई को रुड़की के पास कलियर शरीफ ले जाकर गंग नहर में धक्का देने की बात बताई। इस पर पुलिस टीम उसे लेकर आवेश को तलाश करने के लिए रुड़की पहुंची। 

सीओ ने बताया कि इसी दौरान शोएब पुलिस को चकमा देकर गंगनहर में कूद गया। पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।

बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन थाने पहुंचे और घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि पुलिस ने उनके बेटे को मार दिया है। हंगामे की सूचना पर बसपा नेता इमरान मसूद भी थाने पहुंचे। उन्होंने किसी तरह ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत किया।

Fear of Encounter: Youth escaped from police in Saharanpur and jumped into Ganga Nahar, four teams engaged
थाने के बाहर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों भाइयों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। सीओ सदर रूचि गुप्ता ने  दोनों युवकों की नहर में खोज के लिए चार टीमों का गठन किया है।

 

इन टीमों में एसओ चिलकाना सत्येंद्र राय, एसओ फतेहपुर प्रमोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक सरसावा सूबे सिंह, प्रभारी निरीक्षक गागलहेड़ी सुनील नेगी को अलग-अलग स्थानों पर जाकर खोजने की जिम्मेदारी दी गई है। थाने में हंगामे को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। पूरे मामले की निगरानी सीओ सदर रूचि गुप्ता खुद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed