{"_id":"610fca638ebc3e72e017a59a","slug":"fayaz-murder-case-saharanpur-police-revealed-the-murder-case-three-accused-arrested-ax-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैयाज हत्याकांड: सामने आई मर्डर की असली वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैयाज हत्याकांड: सामने आई मर्डर की असली वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
Sun, 08 Aug 2021 05:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Aug 2021 05:43 PM IST
सार
मामले में क्राइम ब्रांच और कोतवाली बेहट पुलिस ने वकील निवासी नदीम कॉलोनी, मुकर्रम निवासी गांव संसारपुर और तबरेज, निवासी गांव खिड़का भटकव्वा को उनके घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फैयाज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
- फोटो : Amar Ujala saharanpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट क्षेत्र के गांव खिड़का भटकव्वा निवासी फैयाज की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार चाय की दुकान खाली न करने और चुनावी रंजिश में फैयाज की हत्या की गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि चार फरवरी की रात कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव खिड़का भटकव्वा निवासी फैयाज के सिर में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। फैयाज का शव गांव में ही एक प्लाट में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच और कोतवाली बेहट पुलिस ने वकील निवासी नदीम कॉलोनी, मुकर्रम निवासी गांव संसारपुर और तबरेज निवासी गांव खिड़का भटकव्वा को उनके घर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
तबरेज ने पूछताछ में बताया कि जिस जगह फैयाज चाय की दुकान करता है, वह दुकान उसके चाचा दिलशाद की थी। इसके साथ ही फैयाज उनसे चुनावी रंजिश रखता था। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी उनके पक्ष के प्रत्याशी के बारे में गलत बोलता था।
दुकान खाली कराने व चुनावी रंजिश के चलते तबरेज ने वकील और मुकर्रम को 80 हजार रुपये देकर फैयाज की हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।