फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Favorite shot himself to be relations

मनपसंद रिश्ता न होने पर खुद को गोली मारी

Wed, 21 Dec 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Favorite shot himself to be relations
आत्महत्या
सहारनपुर के गंगोह में  मनपसंद युवती से विवाह न कराकर कहीं अन्य रिश्ता करने से आहत मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी एक युवक ने खुद को तंमचे से गोली मार ली।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी 19 वर्षीय अजय पुत्र सुरेंद्र एक दुकान पर नौकरी करता था। मंगलवार शाम वह दुकान से घर आया और छत पर जाकर खुद को तमंचे से गोली मार ली। सीने में गोली लगते ही वह चीख मारते हुए लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज और अजय की चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो अजय तड़फ रहा था। वह उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर कोतवाल विंध्याचल तिवारी भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि अभी परिजन कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। जिस तमंचे से गोली चलाई गई है, वह बरामद नहीं हो सका है। उसकी तलाश की जा रही है। 


उधर, मोहल्ले वासियों के अनुसार युवक किसी युवती से प्रेम करता था और परिजनों पर उससे विवाह कराने के लिए दबाव डाल रहा था। परिजनों ने उसकी बात को नकारते हुए किसी दूसरी युवती से उसका रिश्ता कर दिया था। इसे लेकर वह आहत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed