फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fatwa: Perform Taraweeh prayers in homes during Ramadan

फतवा: रमजान में घरों में अदा करें तरावीह की नमाज

Sun, 19 Apr 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fatwa: Perform Taraweeh prayers in homes during Ramadan
बड़गांव थाने पर अपने घर में ही नमाज पढने की शपथ लेते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
देवबंद (सहारनपुर)। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने लॉक डाउन में आ रहे रमजान माह को लेकर देशभर के मुसलमानों के लिए फतवा जारी किया है। इसमें मुफ्तियों ने मुसलमानों से रमजान की विशेष नमाज तरावीह घरों में ही रहकर अदा करने को कहा है। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन घोषित है। जिसके चलते सभी धार्मिक स्थलों को भी एहतियात के तौर पर बंद किया गया है। मुस्लिमों का रहमत और बरकतों वाला मुकद्दस रमजान का महीना भी शुरू होने वाला है। इसमें अदा की जाने वाली विशेष नमाज तरावीह को लेकर दारुल उलूम ने रविवार को फतवा जारी किया है। जिसमें देशभर के मुसलमानों को हिदायत दी है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना जरूरी है। इसलिए तरावीह की नमाज भी अन्य नमाजों की तरह घरों में अदा की जाए। फतवे में कहा गया है कि यदि घर पर जमात की व्यवस्था न हो तो इस सूरत में अकेले तरावीह की नमाज पढ़ी जा सकती है। मुफ्तियों ने यह भी कहा कि ईदुल फितर की नमाज के बारे में रमजान माह के अंतिम सप्ताह में परिस्थितियों को देखकर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने सभी से रमजान में कुरआन पाक की खूब तिलावत करने और अल्लाह से मुल्क की हिफाजत, अमनो अमान व खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील की है।
विज्ञापन

घर में ही करें रमजान माह की धार्मिक गतिविधियां
सहारनपुर। जिले के देहात में रविवार को थानाध्यक्षों ने मुस्लिम समाज के लोगों से संपर्क कर सामुदायिक दूरी बनाते हुए रमजान माह की धार्मिक गतिविधियों को घरों पर ही पूरा करने की अपील की। रामपुर मनिहारान थाने में हुई बैठक में प्रभारी छोटे सिंह, काजी नदीम, पूर्व चेयरमैन शाहबुद्दीन अहमद ने मुस्लिम भाइयों से अपील की कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का उपयोग करते हुए अपने घरों पर ही रमजान माह में इबादत करें। बड़गांव क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांवों नूना बड़ी, बेलड़ा के धर्मगुरुओं और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने रमजान में अपने घर पर ही नमाज और तराबीह पढ़ने की शपथ मुस्लिम भाइयों को दिलाई। अंबेहटा पुलिस चौकी पर सीओ नकुड़ यतेंद्र सिंह ने कहा मुस्लिम भाई रमजान माह में धार्मिक गतिविधियां अपने घरों पर ही करें। कोतवाल सुशील सैनी, चौकी प्रभारी नरेश सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमबीर सिंह, चेयरमैन पति इनाम शाकिर, दानिश शफीक, असलम, राज कुमार खुराना आदि रहे। चिलकाना में हुई बैठक में एसओ अमित शर्मा ने रमजान माह के दौरान घरों पर ही सामुदायिक दूरी बनाकर धार्मिक गतिविधियों को करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed