फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Father has died and son injured in car accident in Deoband of Saharanpur district

दर्दनाक: कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौके पर मौत; बेटा गंभीर रूप से घायल, दवाई लेने जा रहे थे दोनों

Sat, 25 May 2024 06:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 May 2024 06:12 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Father has died and son injured in car accident in Deoband of Saharanpur district
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भागा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में राज्य राजमार्ग पर कार की टक्कर से दवाई लेने जा रहे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर थाना तितावी के अलीपुर खुर्द गांव निवासी वकील चंद (50) शनिवार की दोपहर करीब 2.15 बजे बेटे अनुज (18) के साथ बाइक पर दवाई लेने के लिए नागल जा रहा था। जब वह राज्य राजमार्ग स्थित साखन नहर के समीप पहुंचे तो पीछे से आई तेज गति सेंट्रो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वकील चंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुज को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसे कब्जे में लिया गया है। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed