फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Father dies after being hit by train, son seriously injured

Saharanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर पिता की मौत, बेटा गंभीर

Mon, 30 Oct 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Father dies after being hit by train, son seriously injured
नानौता में घटना के बाद सीएचसी पर मौजूद परिजन व ग्रामीण। संवाद
नानौता (सहारनपुर)। जंधेड़ी रेलवे अंडरपास के ऊपर से लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसा जंधेड़ी रेलवे अंडरपास के पास रेलवे लाइन पर हुआ। जिला शामली के थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी मुकेश कुमार (36) पुत्र इंद्रपाल सिंह का पुत्र देव कुमार रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव हरपाल में अपने नाना के यहां रहकर कक्षा 7वीं में पढ़ता है। दशहरे की छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था। रविवार को मुकेश कुमार अपनी पत्नी रचना के साथ बाइक पर देवकुमार को उसके नाना के यहां छोड़ने जा रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे मुकेश कुमार नानौता क्षेत्र के गांव जंधेड़ी से निकलने लगा तो रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने के चलते पत्नी को बाइक से उतारकर पुत्र के साथ बंद रेलवे फाटक से रेलवे लाइन को पार करने लगा। तभी दिल्ली की ओर से ट्रेन आ गई।
विज्ञापन

अचानक ट्रेन को आया देख मुकेश घबरा गया। पिता व बेटा ट्रेन की चपेट में आ गए। मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बेटे को ग्रामीणों व पुलिस द्वारा सीएचसी नानौता पर लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मुकेश भट्ठे पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed