{"_id":"58a4a4794f1c1be164d83d48","slug":"fate-was-sealed-in-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम में बंद हुआ भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम में बंद हुआ भाग्य
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम मशीने जमा करते मतदानकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जिले की कुल सात विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) में बंद हो गया है। प्रमुख दलों के लगभग सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, मगर हकीकत में जनता जनार्दन ने किसके नाम पर जीत की मुहर लगाई।
इसका पता 11 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम आने पर ही चलेगा। मतदान की टाइमिंग सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक रही। बुधवार को मौसम में अचानक से कोहरा आने के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।
आलम यह रहा कि ज्यादातर मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। देहात क्षेत्र के गांव ज्ञानागढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर आठ बजे तक सौ से अधिक महिला और पुरुष मतदाताओं की कतार लगी मिली।
विज्ञापन
ज्यादातर मतदान केंद्रों पर दोपहर तक कतार नहीं टूटी। प्रत्याशी भी तड़के पांच बजे से शाम पांच बजे तक मतदान केंद्रों का भ्रमण कर माहौल को भांपते नजर आए। सहारनपुर के मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह शाम पांच बजे तक बना रहा।
पांच बजे के बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। मतदान के बाद सभी प्रमुख दलों के ज्यादातर प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा करते नजर आए।
जिले में कुल 1254 मतदान केंद्र और 2357 मतदेय स्थल बनाए गए थे। सभी जगह पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था दुरुस्त रही। कहीं से भी कोई किसी प्रकार की घटना होने की सूचना नहीं आई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दिनभर मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे।