फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fasting on Saptami gives freedom from sins

सप्तमी का व्रत रखने से मिलती है पापों से मुक्ति

Sat, 01 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fasting on Saptami gives freedom from sins
सहारनपुर। माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि (एक फरवरी) को ऐसा व्रत है, जिसके करने से सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन भगवान सूर्य की उपासना करने से सभी प्रकार के मनोरथ की सिद्धि होती है।
विज्ञापन

श्रीराम पंचायत सिद्धपीठ मानस निकेतन सहारनपुर के महंत राघवेन्द्र स्वामी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार पृथ्वीलोक के प्राणियों की जीवन शक्ति को जागृत रखने वाले साक्षात भगवान सूर्यनारायण ने मन्वंतर के आदि में इसी दिन अपना प्रकाश प्रकाशित किया था। इसलिए इस दिन भगवान सूर्य की उपासना करने से सभी प्रकार के मनोरथों की सिद्धि होती है। भविष्य पुराण के अनुसार इस दिन पूर्ण नियम एवं संयम धारण कर बिना तेल व नमक का भोजन अर्थात सिर्फ मीठे पदार्थों का सेवन एक समय करने से व्यक्ति की काया निरोगी रहती है और उत्तम संतति की प्राप्ति होती है। महंत राघवेन्द्र स्वामी ने बताया कि इस दिन व्रत करने वालों को प्रात: काल सूर्योदय के बाद स्नान करना चाहिए तदुपरांत दीपक को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। अन्य विधि के अनुसार दीपक के बदले आक के सात पत्ते सिर पर रखकर ईख से जल को हिलाए और नमस्ते रुद्ररूपाय रसानां पतये नम:। वरुणाय नमस्तेस्तु पढ़कर पत्तों को नदी में प्रवाहित कर दें। इसके बाद घड़े में जल, गंध, अक्षत, पुष्प, दूर्वा, सात अर्क पत्र और सात बद्री पत्र रखकर सूर्य को और जननी सर्वलोकानां सप्तमी सप्तसप्तिके। सप्तव्याहृतिके देवि नमस्ते सूर्य मंडले से सप्तमी को अर्घ्य देने से सभी पाप दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed