फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers will surround the district headquarters today demanding payment of dues.

Saharanpur News: बकाया भुगतान की मांग को लेकर आज जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे किसान

Mon, 01 Dec 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers will surround the district headquarters today demanding payment of dues.
साढ़ौली कदीम। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर गेट पर धरनारत किसानों के अल्टीमेटम की अवधि रविवार को समाप्त हो गई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत किसान सोमवार (आज) जिला मुख्यालय का घेराव करने के साथ ही धरनास्थल पर आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


मिल पर किसानों का 3.70 करोड़ रुपये पिछले सत्र का बकाया है। इसके भुगतान की मांग को लेकर किसान दो महीने से ज्यादा समय से मिल गेट पर धरना दे रहे हैं। इस बीच किसान दो बार आमरण अनशन भी कर चुके हैं। 26 नवंबर को किसानों ने धरनास्थल पर पंचायत कर मिल मालिकों को 30 नवंबर तक बकाया भुगतान किए जाने का अल्टीमेटम दिया था और इस तारीख में भुगतान न होने पर एक दिसंबर को ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के साथ जिला मुख्यालय का घेराव व आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

रविवार को अल्टीमेटम खत्म हो गया। मिल की ओर से कोई भुगतान जारी नहीं किया गया। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने भी किसानों के बीच पहुंचकर किसानों से जिला मुख्यालय का घेराव न करने का आग्रह किया, लेकिन किसानों ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने क्षेत्र के हरिपुर, दबकौरा, पठानपुरा, चको, रसूलपुर, टोडरपुर, जोधेबांस, कांसेपुर, तिड़फवा व कम्बोहमाजरा आदि दर्जनों गांवों में संपर्क कर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में धरनास्थल पर पहुंचने की अपील की। इस दौरान राजेश प्रधान, हाजी मुकर्रम, चौधरी ताहिर हसन, अनिल कुमार, चौधरी आकिल, चौधरी जाबिर हसन, सतीश शर्मा, पदम प्रकाश शर्मा, संदीप पंवार, नूर मोहम्मद व रवीश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed