फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers' victory, but many demands are yet to come

किसानों की जीत, लेकिन कई मांगें अभी बाकी

Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers' victory, but many demands are yet to come
किसान नेता सुखवीर सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा को किसानों की जीत करार दिया है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। अभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद गारंटी पर कानून बनाने सहित कई मांगें लंबित हैं।
विज्ञापन

बोले किसान नेता
एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी पर कानून बने
प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा का स्वागत है। लेकिन एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी पर कानून बनने तक आंदोलन जारी रहेगा। यह आंदोलन में शहीद हुए किसानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। किसानों की मांगें अभी अधूरी हैं। - चौधरी विनय कुमार, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत
प्रधानमंत्री की तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा का स्वागत है। लोकतंत्र में सभी की भावनाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री का किसानों की बेहतरी के लिए किसानों, अर्थशास्त्री और कृषि विशेषज्ञों की एक समिति बनाने का निर्णय भी स्वागत योग्य है। - श्यामवीर त्यागी, प्रांतीय संयोजक भारतीय किसान संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की अन्य मांगें भी जल्द पूरी हों
सिर्फ तीनों कृषि कानूनों की वापसी से किसानों का भला होने वाला नहीं है। सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी के लिए जल्द ही कानून बनाना चाहिए। इससे कम किसानों को स्वीकार नहीं होगा। - सुखवीर सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन
सिर्फ कानून वापसी से नहीं होगा किसानों का भला
प्रधानमंत्री की घोषणा से किसान पूरी तरह खुश नहीं हैं। सिर्फ कृषि कानून वापसी से ही किसानों का भला होने वाला नहीं है। एमएसपी से कम पर फसल खरीद करने वालों पर कार्रवाई के लिए भी कानून बनना चाहिए। फसलों का उचित मूल्य दिलाए बगैर खेती को लाभकारी नहीं बनाया जा सकता। - बिटटू नंबरदार, अध्यक्ष किसान हित एवं गो सेवा समिति

मिठाई बांट मनाई खुशी
सहारनपुर। दयाल कालोनी में आयोजित बैठक में भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर ने कहा कि अभी किसान आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। अभी एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाने सहित अन्य कई मांगें शेष हैं। मंडल महामंत्री अरुण राणा, मीडिया प्रभारी हर्षित चौधरी लाखनौर, गढ़वाल सभा के पूर्व अध्यक्ष तपेश ममगई, आदि ने भी विचार रखे। अंकित चौधरी, गोल्डी गुर्जर, अनिल रत्नाखेड़ी, हर्ष दहिया, भानू दहिया, मोहित, विक्की तोमर, मन्नी राणा, बादल दहिया आदि मौजूद रहे।

किसान नेता बिटटू नंबरदार

किसान नेता बिटटू नंबरदार- फोटो : SAHARANPUR

किसान श्यामवीर त्यागी

किसान श्यामवीर त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

किसान नेता विनय कुमार

किसान नेता विनय कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed