फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers supplied sugarcane worth Rs 1862.41 crore to sugar mills

Saharanpur News: किसानों ने चीनी मिलों में आपूर्ति किया 1862.41 करोड़ रुपये का गन्ना

Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers supplied sugarcane worth Rs 1862.41 crore to sugar mills
सहारनपुर। जनपद की चीनी मिलों ने रिकार्ड गन्ना पेराई की है। जिले के किसानों ने इस बार सात चीनी मिलों को 1862.41 करोड़ रुपये का गन्ना आपूर्ति किया है। चीनी मिलों ने गत सीजन की तुलना में इस बार 23.98 लाख क्विंटल अधिक गन्ने की पेराई की है। चीनी उत्पादन में भी गत सीजन की अपेक्षा 1.06 लाख क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

जिले के किसानों ने इस बार चीनी मिलों को रिकार्ड गन्ना आपूर्ति किया है। किसान चीनी मिलों के अलावा काफी मात्रा में कोल्हुओं और क्रशरों में भी गन्ने की बिक्री करते हैं। कुछ गन्ना जूस के लिए भी प्रयोग किया जाता है। गत सीजन में जहां चीनी मिलों ने 515.88 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। वहीं इस बार मिलों ने 539.96 लाख क्विंटल गन्ने की चीनी बनाई है। जो गत सीजन की अपेक्षा 23.98 लाख क्विंटल अधिक बैठता है। इसी प्रकार गत सीजन में जहां 52.99 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ था वह इस बार बढकर 54.05 लाख क्विंटल पर पहुंच गया है। गन्ना पेराई से लेकर भुगतान करने तक में देवबंद चीनी मिल सबसे अव्वल है।
विज्ञापन


चीनी परता में आई 0.22 फीसदी की कमी

जनपद में इस बार सात चीनी मिलों ने पेराई की। इनमें से टोडरपुर चीनी मिल ने इस बार सिर्फ ट्रायल ही किया। अन्य छह में से तीन चीनी मिलों ने एथेनॉल बनाने के लिए जरूरी बी हैवी शीरे का उत्पादन किया। इसके चलते जिले की औसत शुगर रिकवरी में 0.22 प्रतिशत की कमी आई। जिले में 21.14 लाख क्विंटल बी हैवी शीरे का उत्पादन हुआ। इसमें देवबंद चीनी मिल ने 9.65 लाख क्विंटल, गांगनौली ने 6.03 और शेरमऊ ने 5.46 लाख क्विंटल बी हैवी शीरे का उत्पादन शामिल है। इसके चलते गत सीजन में जहां जनपद में चीनी की औसत रिकवरी 10.23 फीसदी रही थी वहीं इस बार यह 10.01 प्रतिशत पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के 478.56 करोड़ दबाए बैठी चीनी मिलें
सहारनपुर। जिले के किसानों ने भले ही चीनी मिलाें को 1862.41 करोड़ रुपये का गन्ना आपूर्ति किया है। सभी चीनी मिलों के पेराई सत्र समाप्त होने के बावजूद अब तक मात्र 1357.36 करोड़ रुपये का ही भुगतान हुआ है। इसके चलते किसानों के चीनी मिलों पर 478.56 करोड़ रुपये अभी भी चीनी मिलें दबाए बैठी हैं। देवबंद चीनी मिल को छोड़कर अन्य चीनी मिल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रही हैं। जिले में सबसे अधिक बकाया गांगनौली चीनी मिल पर है।

जिले में इस बार चीनी मिलों ने रिकार्ड गन्ना पेराई की है। तीन मिलों द्वारा बी हैवी शीरा बनाने के चलते जिले की औसत शुगर रिकवरी में गत सीजन की तुलना में 0.22 प्रतिशत की कमी आई है। चीनी मिलों ने इस सीजन में 1862.41 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है। इसमें से अब तक 1357.36 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है, जबकि 478.56 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है। चीनी मिलों को बकाया भुगतान में तेजी के निर्देश दिए गए हैं। --- सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed