फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers' strike on Daya Sugar Mill continues for second day

दया शुगर मिल पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers' strike on Daya Sugar Mill continues for second day
दया शुगर मिल पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। दया शुगर मिल पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। यूनियन नेताओं ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिल को अपने अधिकार में लेकर बकाया भुगतान कराने की मांग की।
सोमवार से दया शुगर मिल पर शुरू हुआ भाकियू का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि किसानों का बकाया भुगतान का वादा मिल प्रबंधन कई बार कर चुका है, लेकिन आज तक मिल प्रबंधन अपने वादे पर खरा नहीं उतरा है। ऐसे में किसानों की मांग है कि जिलाधिकारी अपने प्रतिनिधि के रूप में जिला गन्ना अधिकारी को दया शुगर मिल में तैनात कर यहां के चीनी स्टाक को बेचकर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करें। साथ ही आज तक मिल द्वारा खरीदे गए गन्ने का भी भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन दस जनवरी तक भुगतान करने की बात कर रहा है बावजूद इसके किसान दस जनवरी तक धरना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा की 11 जनवरी को यदि किसानों के खातों में पैसा नहीं आता तो फिर किसान मिल गेट पर बैठकर चीनी और शीरा सहित मिल के किसी भी उत्पाद को मिल से नहीं निकलने देंगे।
विज्ञापन

धरने पर बैठने वालों में अशोक यादव, नरेश यादव, निर्भय गुज्जर, ओमवीर सिंह, अशोक सिंह, पद्म सिंह, राजपाल, सतीश कुमार, आशु, सतबीर, बीरम सिंह, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed