फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers sitting on dharna for demands related to expressway

सहारनपुर: एक्सप्रेस-वे से जुड़ी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान

Thu, 09 Feb 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna for demands related to expressway
हरि मंदिर से विश्व हिंदु महासंघ द्वारा संत रविदास जयंती के चलते निकाली गयी यात्रा में शामिल दीप
बड़गांव। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक एक्सप्रेस-वे के निर्माण में विभिन्न मांगों को लेकर सहारनपुर-बड़गांव मार्ग के टपरी क्रॉसिंग पर भाकियू भानू से जुड़े किसानों ने धरना दिया। मौके पर पहुंचीं एसडीएम ने दस दिन में समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। उधर, किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी मांगों को लेकर बड़गांव सत्संग भवन पर धरना दिया।
विज्ञापन

भाकियू भानु के कार्यकर्ता बुधवार की सुबह नारेबाजी करते हुए टपरी क्राॅसिंग पहुंचे जहां वे दरी बिछा कर धरने पर बैठ गए। यहां जिलाध्यक्ष विजयंत राणा ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के समय हरिद्वार गंगोह करनाल रोड पर बड़गांव में उतरने व चढ़ने के लिए कट दिया जाना आवश्यक है। इससे क्षेत्र ही नहीं हरिद्वार और करनाल से आने जाने वाले लोगों को आसानी होगी। धरने की सूचना के बाद एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों से बात कर उनकी मांगों को सुना। एसडीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि दस दिन के अंदर सक्षम प्राधिकारी से बात कर उनकी मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

उधर, किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अजब सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार-देवबंद-गंगोह करनाल मार्ग पर बड़गांव स्थित सत्संग भवन के सामने धरने पर बैठे। यहां बैठे किसान बड़गांव में दिल्ली देहरादून कॉरीडोर एक्सप्रेस वे पर चढ़ने व उतरने के लिए कट दिए जाने, कॉरीडोर के निर्माण में इसके दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण करवाने, निर्माणाधीन अंडरपासों की ऊंचाई व चौड़ाई 14 फीट करने आदि की मांग कर रहे हैं। अजीत राणा, नरेश पुंडीर, जसबीर, राजकुमार, मोहित, रमेश, अक्षय, मुबारिक, आलिम, रहीश अहमद, प्रमोद प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed