फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers should do better farming by reducing the use of chemical drugs

रासायनिक दवाओं का प्रयोग कम करके उन्नत खेती करें किसान

Sat, 05 Mar 2022 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers should do better farming by reducing the use of chemical drugs
बेहट के किसान मेले में फसलों के बचाव के टिप्स देते विशेषज्ञ - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र सहारनपुर द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन पर किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें किसानों को रासायनिक दवाओं का कम प्रयोग करने के साथ ही फसल को सुंडी से बचाने के उपाय बताए।
विज्ञापन

शनिवार को शाकंभरी देवी रोड पर आयोजित किसान मेले का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. आई के कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फसल में रासायनिक दवाइयों का प्रयोग कम करना चाहिए और फसल में लगने वाली सुंडी से बचाव के लिए फैरामैन टरेप का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मशरूम की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गेहूं की उन्नत खेती करने के लिए कैसे कम लागत में अधिक उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने गेहूं में लगने वाले पीला रतुआ एवं माहू कीट की पहचान करने एवं उसके बचाव के लिए दवाइयों के बारे में भी बताया। डॉ. राकेश कुमार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि जिले में 500 हेक्टेयर क्षेत्र में कलस्टर बनाकर जैविक खेती कराई जाएगी। इस दौरान डॉ. सुखदेव सिंह, रजनीश राणा, पहाड़ी क्षेत्र किसान ऑर्गेनाइजर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी कमालपुर एवं उपज बाहर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी साढौली कदीम के सदस्यों, निदेशकों व महिला सदस्य सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed