फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers should be given fair price for the crop

किसानों को दिया जाए फसल का उचित दाम

Wed, 08 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers should be given fair price for the crop
सहारनपुर। भारतीय किसान संघ ने किसानों को फसलों का उचित दाम दिए जाने की मांग को लेकर धरना दिया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी पर कलक्ट्रेट में ज्ञापन न लेने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरने के दौरान प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी व जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा कि कृषि उपज की लागत के आधार पर किसानों को लाभकारी मूल्य दिया जाए। उचित दाम न मिलने की वजह से गरीब किसान कर्जदार हो रहे हैं। सरकार किसानों के साथ छलावा करने का काम कर रही है, जो निंदनीय है। इसके पश्चात पदाधिकारी जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन जिलाधिकारी के न मिलने पर पदाधिकारियों में रोष फैल गया। जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी का आरोप है कि ज्ञापन के लिए एलआईयू के माध्यम से पदाधिकारियों को दो बजे कलक्ट्रेट बुलाया गया, लेकिन जिलाधिकारी बिना ज्ञापन लिए चले गए। इसको लेकर जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, मनीष शर्मा, विकास, राजपाल सिंह, किरणपाल सिंह, गुरुदत्त, अमरीश त्यागी, फिरोज, सेवाराम, सतेंद्र, दीपक, अजय चौधरी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed