{"_id":"650c9312b29ec3043504a814","slug":"farmers-raised-their-demands-by-protesting-after-balram-jayanti-program-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-9951-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बलराम जयंती कार्यक्रम के बाद प्रदर्शन कर उठाई किसानों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बलराम जयंती कार्यक्रम के बाद प्रदर्शन कर उठाई किसानों की मांग
Fri, 22 Sep 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि देवता भगवान बलराम की जयंती मनाते भारतीय किसान यूनियन सं
सहारनपुर। भारतीय किसान संघ की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में कृषि देवता भगवान बलराम की जयंती मनाई गई। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने किया। प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि भारतीय किसान संघ अपने आराध्य, कृषि देवता भगवान बलरामजी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा है। राहुल त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को नलकूपों पर बिजली मुफ्त देने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विक्रम सिंह पुंडीर ने गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। चौधरी अनिल ने कहा कि छुट्टा पशुओं के कारण किसानों को परेशानी हो रही हैै। कार्यक्रम में नीरज त्यागी, रामस्वरूप, अमन, अंग्रेज, संजय, राकेश आदि शामिल रहे।
गन्ने बकाया भुगतान करें चीनी मिल
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार ने चीनी मिलों से किसानों के गन्ना बकाये का भुगतान कराने और गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम की हठधर्मिता के कारण किसान परेशान हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने छुट्टा पशुओं पर अंकुश लगाने तथा गन्ने की पत्ती जलाने देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि संगठन की मांग नहीं मानी गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान संदेशपाल, ललित कुमार, मूशा प्रधान, सुमित कुमार, अशोक चौधरी, रघुवीर सिंह, वाजिद, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।