फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers protest are entitled to 15 days

हक के लिए 15 दिनों से धरना दे रहे किसान

Tue, 22 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 22 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest are entitled to 15 days
पिछले 15 दिनों  से बजाज शुगर मिल चलवाने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के क्रमिक अनशन और धरने की जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर नेता तक ने कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन


किसी भी आला अधिकारी ने किसानों की समस्या का समाधान कराना तो दूर उनकी पीड़ा को सुनना भी मुनासिब नहीं समझा है। इसके चलते किसानों में भारी व्याप्त है।

हकीकत नगर स्थित धरनास्थल पर बजाज शुगर मिल को चलवाने की मांग करते हुए क्षेत्रीय किसान पिछले 15 दिनों से क्रमिक अनशन और धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि बजाज  शुगर नहीं चली तो गन्ना सप्लाई करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पडे़गा। इसके अलावा क्षेत्रीय लोगों का रोजगार भी छिन जाएगा। इसलिए मिल चलवाने की मांग करते हुए धरना और क्रमिक अनशन चल रहा है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि 15 दिनों से धरना चलने के बावजूद जिले के किसी भी आला अधिकारी या नेता ने उनकी पीड़ा का सुनना भी गवारा नहीं किया है। इससे किसानों में भारी व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि नेताओं द्वारा उपेक्षा का बदला वे पंचायत चुनाव में लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भी किसानों की परवाह नहीं है।  मंगलवार को ग्राम शीतलाखेड़ा, मदनूकी और बुढ्ढाखेड़ा गुर्जर के किसान क्रमिक अनशन पर रहे। इनमें कल्याण सिंह, जयकुमार, अजित सिंह, पारस, सुभाष सिंह आदि शामिल हैं। इस दौरान शिवशरण, करण सिंह, आजाद, अमित, अनुज, बिजेंद्र, विपिन, अशोक, अलीशेर, अमित मुखिया, रविंद्र, ओमकरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed