रामपुर मनिहारान/नागल (सहारनपुर)। कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के सिंघु, गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को धार देने के लिए रामपुर मनिहारान और नागल से किसानों के जत्थे नारेबाजी के साथ रवाना हुए।
रामपुर मनिहारान में भाकियू टिकैत के मंडल महासचिव चौधरी जगपाल के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर के लिए सुबह किसान रवाना हुआ। चौधरी जगपाल ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिया जाता है। क्षेत्र के किसान आंदोलन में अपनी भागीदारी निभाते रहेंगे। जत्थे में शेरपाल राणा, रविंद्र चौधरी, प्रदीप पंवार, पुनीत चौधरी, अशोक चौहान, सुरेंद्र ठाकुर, सुमित चौधरी, अजय, मोहित, धर्मपाल, ठाकुर, इदरीश, गालिब, सिकंदर आदि रहे। नागल क्षेत्र से भी काफी संख्या में किसान धरना स्थल पर रवाना हुए। इस दौरान भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि सरकार कोई भ्रम ना पाले कि किसान अपना हौसला खो देगा, जितना आंदोलन लंबा होगा किसान उतना ही संगठित होगा। इस दौरान सरदार मनमोहन सिंह, जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, रघुवीर सिंह, मनीष आमकी, इमरान प्रधान, अमित मुखिया, अकरम आदि मौजूद रहे।

रामपुर मनिहारान से गाजीपुर के लिए रवाना होते किसान- फोटो : SAHARANPUR