फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers jammed in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने जाम लगाया

Sat, 06 Feb 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers jammed in protest against agricultural laws
चक्काजाम के बाद तहसीलदार हर्ष चावला को ज्ञापन देते किसान - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कृषि कानूनों को वापस लेने तथा गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले किसानों ने हाईवे पर चक्का जाम किया। इस दौरान किसान जमकर नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर, कारों और बाइकों के काफिले के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के बैनर तले किसान ट्रैक्टर, कारों और बाइकों से जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के पास हाईवे पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक हाजी मो. यूनुस, जिलाध्यक्ष योगेश दहिया और प्रदेश सचिव मनीष कुमार सहित आप नेता प्रदर्शनकारी किसानों के बीच पहुंचे और मोर्चा को समर्थन दिया। यहां से किसान काफिला बनाकर नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन हाईवे पर पहले से मौजूद तहसीलदार हर्ष चावला को सौंपा। जिसमें उन्होंने किसान व देशहित में तीनों कृषि कानून वापस लेने सहित अन्य मांगें कीं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ-साथ किसानों पर थोपे गए तीनों कृषि कानून गरीब व देश विरोधी हैं। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुफ्ती असद कासमी, वाजिद अली त्यागी, मनीष कुमार, योगेश दहिया सरदार गुलविंद्र सिंह, रविंद्र गिल व अजब सिंह सैनी ने भी विचार रखे। इसमें अमन गिल, भोपाल, हाजी सुलेमान, डॉ. संजय सिंह, तीरथपाल, विजयपाल, अमीर आलम, सुभाष त्यागी, सचिन, अमित, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चक्का जाम के चलते जगह-जगह फोर्स रही तैनात
देवबंद। किसानों के चक्का जाम के चलते जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज से लेकर एसडीएम कार्यालय तक जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। एसडीएम राकेश कुमार, सीओ रजनीश उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ हाईवे पर राउंड लेते रहे। किसानों का चक्का जाम समाप्त होने के बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

किसानों के चक्काजाम के चलते हाईवे पर तैनात पुलिस

किसानों के चक्काजाम के चलते हाईवे पर तैनात पुलिस- फोटो : DEVBAND

देवबंद में हाईवे पर चक्काजाम कर नारेबाजी करते किसान

देवबंद में हाईवे पर चक्काजाम कर नारेबाजी करते किसान- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed