फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers get extra income by cultivating co-crop with sugarcane

गन्ने के साथ सहफसली खेती कर अतिरिक्त आय प्राप्त करें किसान

Sun, 16 Oct 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers get extra income by cultivating co-crop with sugarcane
गन्ना के खेत का निरीक्षण करते गन्ना अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने मंडल के तीनों जनपदों में गन्ने के साथ सहफसली खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गन्ने के साथ सहफसली खेती कर किसान अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भारत सरकार के निदेशक ने जनपद के गांव नन्दी फिरोजपुर में किसान पद्मश्री सेठपाल सिंह के खेत पर जाकर गन्ना के साथ सहफसली का निरीक्षण किया। उन्होंने सहफसली पर पद्मश्री के अनुभव को जाना। उन्होंने गांव कुरलकी किसान विकास सिंह के खेतों में गन्ने के साथ सहफसली को देखा। ग्राम साखन कलां में स्वयं सहायता समूह द्वारा बड़चिप एवं सिंगल बड़ विधि से तैयार गन्ने की पौध का भी निरीक्षण किया। जनपद शामली के गांव रशीदगढ़, महावतपुर एवं बुटराड़ा में भी गन्ना के साथ सहफसली के खेतों को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने मुजफ्फरनगर के ग्राम जट्ट नगला एवं बड़कली में गन्ने के साथ केले की खेती और गन्ने के साथ सरसों के खेतों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गन्ने के साथ सहफसली के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अब तक हुई शरदकालीन गन्ना बुवाई एवं सहफसली खेती की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर डॉ. आरडी द्विवेदी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक इंद्रजीत सिंह एवं मार्कंडेय मौर्य, संजय सिंह, विनोद, सतीश एवं डॉ. यशपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed