{"_id":"67573f133fad1a82a0044434","slug":"farmers-demonstrated-at-the-plant-of-delhi-dehradun-expressway-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-137864-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसानों ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के प्लांट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसानों ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के प्लांट पर प्रदर्शन
Tue, 10 Dec 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते धरनारत किसान। संवाद
बड़गांव। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे के प्लांट पर सामग्री ले जा रहे ट्रकों की अवैध पार्किंग के विरोध में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वे के झबीरन स्थित प्लांट पर देवबंद-नानौता-बड़गांव मार्ग किनारे डंपरों की अवैध पार्किंग से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। सोमवार को भारतीय किसान मजदूर संगठन की युवा विंग के नानौता ब्लाॅक अध्यक्ष सागर पुंडीर के नेतृत्व में किसानों ने झबीरन स्थित प्लांट पर पहुंच धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि प्लांट पर देवबंद-नानौता मार्ग पर वाहनों की अवैध पार्किंग व धूल मिट्टी उड़ने से सड़क हादसा होने की आशंका बनी है।
उड़ती धूल में कई बार दिखाई तक नहीं देता है। किसानों ने अवैध पार्किंग, मार्ग से मिट्टी की सफाई व प्लांट एरिया में बिजली पोल पर लाईट लगाने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि प्लांट पर सड़क हादसा होने पर निर्माण कंपनी के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। बाद में किसानों के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार संजीव चौहान को एसडीएम रामपुर मनिहारन के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मनीष, गोल्डी, मोहित, विकास, रनजीत सिंह, रवि आदि मौजूद रहे।