फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers curfew: Traffic was affected for three hours on the highway

आंदोलन: तीनों हाइवे पर तीन घंटे प्रभावित रहा यातायात

Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers curfew: Traffic was affected for three hours on the highway
सहारनपुर: गागलहेड़ी में जाम लगा रहे किसानों से वार्ता करते एसडीएम और सीओ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कृषि विधेयक, बकाया गन्ना मूल्य और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर जिलेभर में सात स्थानों पर प्रदर्शन हुए। पांच स्थानों पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। आंदोलन के कारण जिले के तीनों प्रमुख हाईवे पर करीब तीन घंटे के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन किसान कर्फ्यू के तहत शुक्रवार को सहारनपुर जिले में देहरादून हाईवे पर गांव शेरपुर में, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर गागलहेड़ी और नागल में, अंबाला हाईवे पर शाहजहांपुर में और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रामपुर मनिहारान में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे धरना प्रदर्शन शुरू हो गया था। किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रालियां आड़ी तिरछी लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। धरना प्रदर्शन के दौरान कृषि विधेयक लागू किए जाने का पुरजोर विरोध किया और केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया गया। इन प्रदर्शनों की वजह से सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे, देहरादून अंबाला हाईवे, दिल्ली -सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। शेरपुर में डेढ़ बजे और अन्य स्थानों पर करीब दो बजे ज्ञापन सौंपे जाने के बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

पुलिस और आरआरएफ के जवान रहे तैनात
सहारनपुर। भाकियू के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम रखे। सभी धरना स्थलों पर पुलिस के अलावा आरआरएफ के जवान तैनात रहे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी नजर बनाए रहे और शेरपुर सहित अन्य जगह जाकर स्थिति देखी। एसपी सिटी, एसपी देहात और संबंधित क्षेत्र के सीओ और थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट डायवर्ट कर भी निकाले गए वाहन
आंदोलन के दौरान अव्यवस्था न फैले, उसको देखते हुए कई जगह पुलिस ने रूट भी डायवर्ट कर दिया था। सहारनपुर से नागल रोड पर लाखनौर गांव के गेट पर बैरियर लगाकर वाहन रोक दिए गए थे, जिन्हें सिडकी गांव की तरफ निकाला गया। इसी तरह सहारनपुर की तरफ से उत्तराखंड के वाहनों को छुटमलपुर से वाया विकासनगर होकर निकाला गया। क्योंकि देहरादून हाइवे पर शेरपुर में धरना प्रदर्शन चल रहा था। देहरादून की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को उत्तराखंड की सीमा पर आशारोडी में ही रोक दिया था, जबकि हल्के वाहनों को बिहारीगढ़ से वाया बुग्गावाला, भगवानपुर, गागलहेडी की तरफ निकाला गया। इसी तरह अंबाला हाइवे पर पुलिस ने सरसावा से वाया चिलकाना होते हुए यमुनानगर की तरफ वाहनों को निकाल दिया था, हरियाणा से आने वालों को उसी मार्ग से निकाला गया। चूंकि किसानों का धरना प्रदर्शन अंबाला हाइवे पर सरसावा से आगे शाहजहांपुर में चल रहा था।

- 150 रोडवेज बसों के संचालन पर प्रभाव
सहारनपुर। किसानों के आंदोलन की वजह से सहारनपुर डिपो से जाने वाली और सहारनपुर आने वाली करीब 150 रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। धरना प्रदर्शन शुरू होने से पहले बसे आ जा रही थीं, लेकिन उसके बाद करीब तीन घंटे तक हाइवे पर वाहन नहीं चले। इस कारण काफी बसें जहां तहां फंसी रहीं।

सहारनपुर:   नागल में धरने को संबोधित करते भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार

सहारनपुर: नागल में धरने को संबोधित करते भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed