फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers can get seeds of new sugarcane varieties by booking online

Saharanpur News: ऑनलाइन बुकिंग कर किसान पाएं नई गन्ना प्रजातियों के बीज

Tue, 04 Feb 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers can get seeds of new sugarcane varieties by booking online
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। किसानों को नई गन्ना प्रजातियों के बीज पाने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। किसान गन्ना विभाग की वेबसाइट enquiry.caneup.in पर बुकिंग कर बीज प्राप्त कर सकेंगे।
उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि वसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए दो नई प्रजातियों की बड़ किसानों को उपलब्ध कराई जाएंगी। गन्ना प्रजाति कोशा-18231 एवं कोलख- 16202 की क्रमशः 4.90 लाख एवं 3.50 लाख बड़ का वितरण होगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। आवेदन के बाद किसान के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस आएगा।
विज्ञापन

किसान कोशा-18231 का बीज शाहजहांपुर और मुजफ्फरनगर केंद्र में से किसी एक से प्राप्त कर सकते है। कोलख- 16202 का बीज शाहजहांपुर एवं मुजफ्फरनगर केंद्र के साथ ही सुल्तानपुर केंद्र से भी मिल सकेगा। बुकिंग के समय किसान एक कृषक कोड पर 100 सिंगल बड़ ही बुक कर सकता है। मिनी सीड किट का भुगतान ऑनलाइन ही कराया जाएगा। बीज का वितरण 15 फरवरी के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed