{"_id":"68e6ac3d26b00e38ef03632d","slug":"farmers-bluntfarmers-bluntly-said-no-more-assurances-tell-us-the-date-of-paymentell-us-the-date-of-payment-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-160479-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसान दो टूक बोले अब आश्वासन नहीं, भुगतान की तारीख बताओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसान दो टूक बोले अब आश्वासन नहीं, भुगतान की तारीख बताओ
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
साढ़ौली कदीम। शाकुंभरी शुगर मिल टोडरपुर पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पिछले 11 दिन से धरने दे रहे किसानों से वार्ता करने के लिए मिल के कुछ अधिकारी पहुंचे। उनके जल्दी भुगतान किए जाने के आश्वासन पर किसानों ने दो टूक कहा कि वह आश्वासन नहीं, बल्कि निश्चित भुगतान तिथि चाहते हैं।
मिल के पर्सनल ऑफिसर नायब सिंह ने किसानों से कहा कि मिल का पेराई सत्र शुरू होने वाला है। किसानों का बकाया भुगतान सुरक्षित है और जल्दी ही किया जाएगा। मिल प्रबंधन भुगतान की व्यवस्था करने में लगा हुआ है। इस पर किसानों ने कहा कि जब तक भुगतान की वास्तविक प्रक्रिया शुरू नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा। किसान नेता पूर्व चेयरमैन चौधरी सितम सिंह ने कहा किसान परेशान है। मिल प्रबंधन को उनकी परेशानी समझनी होगी। बिना किसी विलंब के उनका बकाया भुगतान किया जाए। धरनास्थल पर चौधरी देवी सिंह, चौधरी ताहिर, जाबिर हसन, सतीश शर्मा, हाजी मुकर्रम, चौधरी हाशिम, कय्यूम प्रधान, अशरफ अली, श्याम सिंह काम्बोज, आकिल, डॉ. मेघराज आदि किसान मौजूद रहे।