फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers are not able to complete the formalities, paddy purchasing centers stand deserted

Saharanpur News: किसान नहीं कर पा रहे औपचारिकताएं पूरी, सूने पड़े धान क्रय केंद्र

Thu, 02 Nov 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not able to complete the formalities, paddy purchasing centers stand deserted
चिलकाना। धान खरीद शुरू हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन चिलकाना में स्थापित सरकारी धान खरीद केंद्र पर अभी तक मात्र 100 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। सरकारी औपचारिकताओं के चलते किसान क्रय केंद्राें पर आने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

चिलकाना में मंडी समिति परिसर में आरएफसी का धान खरीद केंद्र चल रहा है। चिलकाना क्षेत्र धान की पैदावार करने वाला प्रमुख क्षेत्र है। धान की अधिक पैदावार होने के बाद भी किसान धान खरीद केंद्र पर अपना धान लेकर नहीं आ रहा है। आरएफसी के मार्केटिंग इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बड़े किसान अपना धान हरियाणा की तरफ ले जा रहे हैं। छोटे किसान ही यहां अपना धान लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति चिलकाना के सचिव भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार अधिकांश किसानों ने अपना धान मशीन से कटवाया है। किसानों ने धान को मशीन से कटवाने के बाद उसी हालत में हरियाणा भेज दिया। जहां उसे अच्छा रेट मिला, जबकि उत्तर प्रदेश की सरकारी खरीद में रजिस्ट्रेशन कराने, झरना लगाने से लेकर उसे सूखने तक की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना के मोहल्ला गढ़ी निवासी शाहनवाज ने बताया कि धान सूखा होने के बावजूद भी उसका धान नहीं खरीदा गया। इस कारण से अपना धान दूसरे सेंटर पर तुलवाना पड़ा। इसी प्रकार गांव दानतपुर के दो किसानों को भी धान तुलवाने के लिए अपने धान के साथ एक रात सेंटर पर रहना पड़ा। बताया कि धान खरीद कर्मचारी तीन बजे ही अपना दफ्तर बंद करके चले जाते हैं। खरीद केंद्र के इंचार्ज केबी सिंह ने बताया कि कभी कभी सरकारी काम से सहारनपुर जाना पड़ जाता है, जिस कारण कुछ किसानों को परेशानी हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed