फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers are angry over the increase in the price of NPK fertilizer by Rs 250

Saharanpur News: एनपीके खाद का मूल्य 250 रुपये बढ़ने पर किसानों में रोष

Wed, 19 Mar 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers are angry over the increase in the price of NPK fertilizer by Rs 250
बड़गांव। एनपीके खाद के मूल्य में 250 रुपये की बढ़ोतरी होने पर किसानों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। किसानों ने खाद के मूल्य में हुई बढ़ोतरी तत्काल वापस लेने की मांग की है। बहुउद्देशीय सहकारी समितियों और इफ्को की दुकानों पर एनपीके की पहली बार नई खेप पहुंची है। उसके बाद से किसानों से 250 रुपये प्रति बोरा अधिक लिए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले 50 किलो के एनपीके खाद के बोरे की कीमत 1470 रुपये थी, जो अब 1720 रुपये हो गई है। किसानों को सरकार से उम्मीद थी कि खाद की कीमत घटाई जाएंगी, ताकि खेती में मुनाफा हो, लेकिन इसके विपरीत एनपीके खाद की कीमतों में एक साथ 250 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह किसानों की कमर तोड़ने वाला कदम है।
विज्ञापन




क्या बोले किसान


-एनपीके खाद की कीमत 250 रुपये बढ़ाई गई है, जो छोटे किसानों के लिए बहुत ज्यादा है। बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाना चाहिए। - सोनू राणा सभापति सहकारी समिति बड़गांव
विज्ञापन


-एनपीके खाद पर एक साथ 250 रुपये की बढोतरी ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। जबकि किसानों की फसल के दाम पुराने हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। - मदन सिंह, मुख्य मंत्री द्वारा सम्मानित गन्ना किसान महेशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


-किसानों की फसलाें को सस्ते दामों पर खरीदा जा रहा है, जबकि एनपीके खाद की कीमत बढ़ गई है। किसान हित में बढ़ोतरी को वापस लिया जाना चाहिए। - ऋषिपाल सिंह, किसान बड़गांव


-गन्ने के दाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। पुराने दामों पर ही गन्ना खरीदा जा रहा है, लेकिन एनपीके खाद पर दाम बढ़ा दिए गए। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। - जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह किसान मजदूर संगठन
-------------------------------


एनपीके खाद पर 250 रुपये बढ़ाए गए हैं। यह निर्णय कंपनी और केंद्र सरकार की ओर से लिया गया है। इसमें स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
- राकेश शर्मा बहुउद्देशीय सहकारी समिति सचिव बड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed