फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers adopt natural and organic farming

Saharanpur News: गौ आधारित प्राकृतिक खेती करें किसान

Fri, 23 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers adopt natural and organic farming
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। कृषि क्षेत्र मेें उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान गौ आधारित प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को गौ-आधारित प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि संसदीय एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन के बारे में बताते हुए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि सरकार किसानों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। जनपद में उच्चतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बीज, कृषि यत्रों, कृषि रक्षा रसायनों, उद्यान, गन्ना, पशुपालन आदि विभागों के 16 स्टॉल लगाए गए। अध्यक्षता चौधरी कुलवीर सिंह ने की। संयुक्त कृषि निदेशक डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि डॉक्टर राकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण पवन कुमार, आरसेटी के निदेशक विजयमणि सिंह, डॉक्टर मनोज सिंह, डॉक्टर कविता भट्ट, डॉक्टर शालिनी सिंह आदि ने भी विचार रखे। विकेश चौधरी, अजित सिंह राणा, बिजेन्द्र सिंह, दिनेश चौधरी, विजय त्यागी आदि मौजूद रहे।

ये किसान हुए सम्मानित
कृषि क्षेत्र में उच्चतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग की ओर से लेखराज, राजकुमार, सुशील कुमार, भगवानदास, इसम सिंह, दलजीत सिंह, कुलबीर सिंह, जसबीर सिंह, दीपक कुमार, अशोक कुमार, राकेश सिंह, जनक वीर, राकेश कुमार, धीर सिंह, विजयपाल सिंह, यशपाल सिंह, कुलबीर सिंह, सुभाष, जनेश्वर, सुधीर, राजकुमार, आकाश चौधरी, सतेंद्र कुमार आदि किसानों को सम्मानित किया गया। गन्ना विभाग की ओर से कमल सिंह, बलीराम, ब्रहमपाल सिंह, सुरेश कुमार, देवेंद्र कुमार, रविंद्र, जावेद, राजेंद्र कुमार, श्रीचंद शर्मा, प्रताप सिंह, अजित सिंह, पशुपालन विभाग द्वारा मुकेश कुमार, नाथीराम, उधल सिंह, आदित्य चौहान, अमरनाथ, शिक्षा देवी, राजकुमार,श्याम सिंह, बसंत सहरावत, शो सिंह, राजकुमार आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed