फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer shot dead in Chilkana

किसान की गोली मार कर हत्या

Tue, 20 Jul 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in Chilkana
चिलकाना में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना(सहारनपुर)। घर से खेत के लिए निकले एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी साइकिल घटना स्थल पर ही पड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर और एसपी सिटी ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव गुमटी निवासी नाथीराम (62)पुत्र मुकंदा सोमवार की सुबह करीब पांच बजे साइकिल से कलसिया रोड स्थित अपने खेत पर जाने के लिए निकला था। सुबह सात बजे उसका शव सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। गोली उसकी गर्दन में मारी गई थी, पास ही उसकी साइकिल पड़ी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाथीराम गांव में अकेला रहता था तथा खेतीबाड़ी करता था। उसकी पत्नी की काफी पहले मौत हो गई थी और उसके कोई बच्चा भी नहीं है। उसके पास करीब 50 बीघा जमीन है। उसने अपनी जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को बटाई पर दे रखी थी। पहले उसका भांजा खेती का काम देखता था, लेकिन पांच साल पहले वह भी अपने घर नया गांव नकुड़ चला गया। ग्रामीणों के अनुसार नाथीराम काफी मिलनसार आदमी था। गांव में किसी के साथ उसका मतभेद भी नहीं था। गांव में चर्चा है कि हो सकता है कि जमीन जायदाद के लिए उसकी हत्या की गई हो।
विज्ञापन

हत्या की सूचना मिलने पर सीओ सदर अजेंद्र यादव तथा एसपी सिटी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा हत्याकांड की जानकारी ली। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed