फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer said, there should be a provision for remunerative price of crop in the budget

किसान बोले, बजट में हो फसल के लाभकारी मूल्य का प्रावधान

Sat, 25 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer said, there should be a provision for remunerative price of crop in the budget
चौधरी विनय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आगामी बजट की बाट जोह रहे किसानों ने इससे बड़ी उम्मीद लगा रखी है। किसानों का कहना है कि यदि बजट में फसलों का लाभकारी मूल्य देने का प्रावधान हो जाए तो उनको किसी प्रकार के अनुदान की भी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पूरे देश में गन्ने का एक रेट और बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज की व्यवस्था भी बजट में करने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार का कहना है कि सरकार को सभी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने की व्यवस्था बजट में करनी चाहिए। बजट में ही बकाया गन्ना मूल्य पर होने वाले ब्याज को दिलाने का प्रावधान होना चाहिए। साथ ही सभी बुजुर्ग किसानों को सम्मानजनक अनिवार्य पेंशन के लिए भी बजटीय प्रावधान हो।
विज्ञापन

फारमर्स फोरम के वरिष्ठ नेता और प्रगतिशील बागवान चौधरी राजपाल सिंह जगहैता गुर्जर का कहना है कि यदि किसानों को उनकी फसल का लाभकारी भाव मिल जाए तो उसे किसी भी प्रकार के अनुदान की आवश्यकता नहीं रहेगी। खेती में किसान का पूरा परिवार कार्य करता है जिसे फसल की लागत में जोड़कर रेट तय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी कहते हैं कि किसानों की अधिकांश समस्याओं का एकमात्र हल फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाना ही है। सरकार को मूल्य तय करते समय किसान के परिवार का श्रम, जमीन का किराया भी शामिल होना चाहिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने का प्रावधान भी बजट में होना चाहिए।

भारतीय किसान यूनियन अंबावत के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी का कहना है कि फसलों के उचित मूल्य के लिए बजटीय प्रावधान होना चाहिए। पूरे देश में गन्ना नीति और रेट एक समान होना चाहिए। फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए बिना खेती फायदेमंद नहीं हो सकती। केंद्र सरकार को बजट में इसकी व्यवस्था करनी चाहिए।

श्यामवीर त्यागी

श्यामवीर त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

किसान नीरज चौधरी

किसान नीरज चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

राजपाल जगहैता

राजपाल जगहैता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed