{"_id":"684dcc0bac3b95c2490d16ea","slug":"farmer-pramod-made-his-daughter-neha-a-nursing-lieutenant-in-the-army-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-151816-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसान प्रमोद ने बेटी नेहा को सेना में बनाया नर्सिंग लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसान प्रमोद ने बेटी नेहा को सेना में बनाया नर्सिंग लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
बड़गांव में पिता प्रमोद कुमार के साथ लेफ्टिनेंट बेटी नेहा पुंडीर । स्रोत-स्वयं (फादर डे के लिए)
- फोटो : reasi
बड़गांव। किसान प्रमोद कुमार स्वयं तो मुकाम हासिल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने अपनी बड़ी बेटी नेहा पुंडीर को पढ़ा लिखाकर बुलंदी पर पहुंचा दिया। नेहा पुंडीर सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर कोलकत्ता में तैनात है।
बड़गांव निवासी प्रमोद कुमार ने पोस्ट ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की है, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर खेती को अपना कॅरिअर बना लिया। उनके मन में पढ़ाई लिखाई करने के बाद कामयाबी न मिलने की हमेशा एक टीस रहती थी। विवाह के बाद बच्चें हुए तो प्रमोद ने निश्चय किया कि अब बच्चों की अच्छी परवरिश कर उन्हें बुलंदी तक पहुंचाएंगे।
बेटी नेहा पुंडीर को 12वीं की परीक्षा पास कराने के बाद बीएससी माइक्रोलॉजी की पढ़ाई के लिए यमुनानगर (हरियाणा) भेजा। जहां पढ़ते हुए नेहा ने सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट की परीक्षा देने की पिता के सामने इच्छा जाहिर की तो पिता ने बेटी को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के बाद भी किसान पिता ने बेटी के आगे कोई अड़चन नहीं आने दी। नेहा पुंडीर ने वर्ष 2019 में नर्सिंग लेफ्टिनेंट की परीक्षा पास कर पांच साल की ट्रेनिंग ली। अब नेहा पुंडीर कोलकत्ता मिल्ट्री हॉस्पिटल में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात है।
जबकि प्रमोद का छोटा बेटा गौरव पुंडीर देहरादून यूनिवर्सिटी में बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा है। नेहा पुंडीर ने अपनी इस कामयाबी के लेकर फादर्स डे के मौके पर पिता को फोन पर बधाई भी दी। नेहा का कहना है कि मेरी ताकत और पहचान मेरे पिता है।