फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farewell to fathers

पितृ पक्ष की अमावस्या श्रद्घाभाव से दी पितरों को विदाई

Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farewell to fathers
सहारनपुर। कोरोना काल में इस बार पितृ पक्ष की अमावस्या संक्रमण के खतरे को देखते हुए कुछ लोगों ने सूखा भोजन तो कुछ लोगों ने तैयार भोजन ब्राह्मणों घरों पर ही पहुंचाया। संक्रमण की वजह से ब्राह्मणों ने भी लोगों के घर जाने से परहेज किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय लोगों ने पितृ पक्ष की अमावस्या पर श्रद्धाभाव से श्राद्ध कर पितरों को विदाई दी। ज्यादातर लोगों ने भोजन ब्राह्मणों के घर पहुंचाया। इस बार आटा, घी, चीनी, तेल, दालों के सूखे पदार्थों के पैकेट ज्यादा दान किए गए। कोरोना संक्रमण की वजह से बहुत कम संख्या में ब्राह्मण इस बार लोगों के घर गए। जो लोग कोरोना संक्रमण की चपेट हैं, उन्होंने सिर्फ गऊग्रास ही निकाला। इसके अलावा लोगों ने श्वान, कौए और चीटियों को भी भोजन अर्पित किया।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम मास में प्रभु विष्णु की पूजा और गीता पाठ अति फलदायी
सहारनपुर। इस बार पितृ पक्ष की अमावस्या के तुरंत बाद नवरात्र नहीं शुरू हुए। अधिकमास होने की वजह पूरे एक माह बाद 17 अक्तूबर को पहला नवरात्र होगा। इस माह में भगवान विष्णु और गीता का पाठ करना अति फलदायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी कॉलोनी के आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ ने बताया कि हर तीन साल बाद मलमास यानी अधिक मास आता है। इस मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। आध्यात्मिक रूप से अधिक मास के विषय में भक्त प्रहलाद से संबंधित कथा का भी संबंध है। श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज, तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और पंडित जितेंद्र शांडिल्य ने बताया कि भगवान विष्णु और श्री कृष्ण ने इस मास को पुरुषोत्तम मास का दर्जा दिया। पुरुषोत्तम मास का संबंध भगवान विष्णु से है। इस माह भगवान श्री हरि विष्णु और गीता का पाठ करना मनुष्य के लिए अति फलदायी है। इस माह की पूजा भगवान श्री विष्णु, श्री कृष्ण और श्रीराम के प्रति प्रीति को बढ़ाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed