फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family uproar over the death of a newborn

Saharanpur News: नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा

Sun, 30 Apr 2023 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Family uproar over the death of a newborn
किरतपुर। स्थानीय एक अस्पताल में नवजात की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने अस्पताल स्वामी को हिरासत में लिया है। पीड़ित द्वारा कोई तहरीर नहीं देने पर पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लगभग तीन बजे मोहल्ला कमकरान निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर बिजनौर रोड पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने बच्चा कमजोर पैदा होने पर उसे पास में ही स्थित एक अन्य अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सक ने कुछ घंटे पैदा हुए बच्चे को मशीन में रख दिया। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर बच्चे को आक्सीजन देकर बिजनौर भेज दिया गया, जहां रास्ते में एम्बुलेंस में नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिजनौर में चिकित्सक ने बताया कि डाक्टर की लापरवाही से केस बिगड़ा है। बच्चे की मौत पर परिजनों ने किरतपुर अस्पताल पर हंगामा किया। हंगामा पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने स्वामी को हिरासत में लिया। बाद में परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed