{"_id":"6406cc3048af132f4906b09b","slug":"family-jam-the-highway-by-putting-dead-body-of-dhabi-owner-in-saharanpur-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसे में मारे गए ढाबा मालिक का शव रखकर लगाया जाम, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसे में मारे गए ढाबा मालिक का शव रखकर लगाया जाम, यातायात प्रभावित
Tue, 07 Mar 2023 11:01 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:01 AM IST
सार
सोमवार शाम को सड़क हादसे में ढाबा मालिक की मौत के बाद मंगलवार सुबह गुस्साए लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर मुख्य हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने।
विज्ञापन
sharanpur News
- फोटो : amr ujala
विस्तार
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में मरने वाले ढाबा मालिक के परिजनों व लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में शव रखकर कार सवारों को हिरासत में लेने की मांग को लेकर दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगो को समझाने बुझाने में लगी है।
सोमवार की देर शाम गांव नंदपुर के पास तेज गति से एक कार ढाबे में घुस गई थी। जिसमें ढाबा मालिक राजेश (55) पुत्र जगदीश की मौत हो गई थी। कार पेड़ से टकराकर पलट गई थी। हादसे में कार में सवार तीन यात्री भी घायल हो गए थे।
मृतक जगदीश के परिजनों और लोगों ने कार सवारों को हिरासत में लेने की मांग को लेकर रामपुर मनिहारान दिल्ली हाईवे बस स्टैंड को जाम लगा दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।