फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family is determined, do not go out unnecessarily

परिवार ने ठाना है, बेवजह बाहर नहीं जाना है

Sat, 01 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Family is determined, do not go out unnecessarily
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा हथियार है सोशल डिस्टेंसिंग, लेकिन बहुत से लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी लोग हैं जो अपने घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलते हैं, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन

ऐसा ही है शहर के बड़तला यादगार निवासी सौरभ सिंघल का परिवार। सौरभ बताते हैं कि जब से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, उन्होंने परिवार के सदस्यों से घर से बेवजह बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। उन्होंने जनक नगर स्थित अपना जिम भी 15 दिनों के लिए बंद कर दिया है। उनके परिवार में दस सदस्य हैं, सभी सदस्य कोविड गाइड लाइन का पालन करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रत्येक नागरिक को इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा कि बेवजह बाहर घूमने से होने वाले नुकसान को न सिर्फ वह झेलते हैं, बल्कि उनके परिवार को भी झेलना पड़ता है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचा जाए, बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं और सैनिटाइजर का भी प्रयोग करें, ताकि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें। ऐसा खुद करने के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed