{"_id":"62b35fb49a975876505b1e77","slug":"fake-products-recovered-from-provision-store-father-caught-son-saharanpur-news-mrt5939863170","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोविजन स्टोर से नकली उत्पाद बरामद, बाप बेटा पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोविजन स्टोर से नकली उत्पाद बरामद, बाप बेटा पकड़े
विज्ञापन
फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए नकली उत्पाद बेचने के आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। थाना फतेहपुर पुलिस ने एक प्रोविजन स्टोर मालिक के हलवना रोड स्थित गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली उत्पाद बरामद किए हैं। पुलिस प्रोविजन स्टोर के मालिक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी फतेहपुर सतेंद्र नागर ने बताया कि मंगलवार की रात हलवाना रोड स्थित शर्मा प्रोविजनल स्टोर के मालिक श्रीकांत शर्मा के गोदाम पर एक सूचना के आधार पर छापा मारा गया, जहां भारी मात्रा में नकली उत्पाद बरामद किए गए, जिसके बाद श्रीकांत शर्मा और उनके पिता राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मौके से नकली टाटा चाय, गुलाब जल, हेयर आयल, हार्पिक, खाली बोतल व स्टीकर बरामद किए गए है। आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।
बरामद नकली उत्पाद
पुलिस दो प्रोविजनल स्टोर के मालिक श्रीकांत शर्मा के गोदाम से पुलिस ने नकली हार्पिक की 1150 बोलतें, 250 एमएल की 1500 बोतलें, हार्पिक की बोतल के 2000 लाल रंग ढक्कन, सफेद रंग के 1500 ढक्कन, 7500 स्टीकर, टाटा प्रीमियम चाय के 100 ग्राम के 1650 पैकेट, 250 ग्राम के 1210 पैकेट, 100 ग्राम 1500 खाली पैकेट, 250 ग्राम के 1300 खाली पैकेट, मैरिको जैस्मिन हेयर ऑयल के 200 एमएल के 4200 व 90 एमएल के 19 हजार सैट स्टीकर, 200 एमएल वाली 940 खाली बोतलें, 90 एमएल की 3200 खाली बोतलें, 90 एमएल की ऑयल से भरी 1860 बोतलें, गुलाब जल की 100 एमएल की 2750 बोतल, गुलाबी रंग के 1700 ढक्कन व दो हजार खाली बोतलें बरामद हुई है।