फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake medical being made in district hospital, one caught

Saharanpur News: जिला अस्पताल में बन रहे फर्जी मेडिकल, एक पकड़ा

Sat, 07 Jan 2023 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fake medical being made in district hospital, one caught
जनकपुरी पुलिस द्वारा फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला अस्पताल में फर्जी मेडिकल बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के हाथ एक रिकार्डिंग लगी है, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एक चिकित्सक, अधिवक्ता और उसके मुंशी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी को थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली निवासी एक महिला उनके कार्यालय में तहरीर लेकर आई थी, जिसने ससुरालियों व पति पर उसके ऊपर तेजाब डालने का आरोप लगाया था। महिला के हाथ मामूली रूप से झुलसे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने महिला को एसबीडी जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा था। यहां डॉ. बीडी शर्मा ने महिला का मेडिकल बनाया, जिसमें महिला के हाथ तेजाब से झुलसने की रिपोर्ट लगाई गई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस के हाथ एक मोबाइल फोन की ऑडियो रिकार्डिंग लग गई, जिसमें कोतवाली रामपुर मनिहारान के गांव चकवाली निवासी फरजंद और डॉ. बीडी शर्मा आपस में मेडिकल को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने फरजंद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि फरजंद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह डॉ. बीडी शर्मा से फर्जी मेडिकल बनवाता है। आरोपी ने स्वीकार किया कि महिला के हाथों पर तेजाब की बूंदें खुद ही डाली गई थीं। इस मामले में उसके पति व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस षड्यंत्र में गांव घान्नाखंडी निवासी एक अधिवक्ता और उसका मुंशी भी शामिल रहा। इसके बाद पुलिस ने फरजंद, डॉ. बीडी शर्मा, अधिवक्ता और उसके मुंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर फरजंद को जेल भेज दिया, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

डॉक्टर के संपर्क में रहता था फरजंद, महिला लेकर आया था मुंशी
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया फरजंद चिकित्सकों के संपर्क में रहता था। महिला को उसके पास अधिवक्ता और उसका मुंशी लेकर आया था। मेडिकल बनवाने के नाम पर 60 हजार रुपये लिए गए थे। इसके बाद फरजंद ने महिला को अस्पताल में ले जाकर मेडिकल बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराई थी रिपोर्ट दर्ज
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला फरियाल ने अपने पति शाहनवाज व सास-ससुर के खिलाफ तेजाब से झुलसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की फोन कॉल डिटेल निकाली तो उनकी लोकेशन घटनास्थल की नहीं मिली। शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि उनके ऊपर झूठा मामला दर्ज कराया है। घटना वाले दिन वह और उसके माता-पिता वहां नहीं थे। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। एसपी सिटी ने बताया कि इसके बाद शाहनवाज की तहरीर पर फरजंद, अधिवक्ता, मुंशी व डॉ. बीडी शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

आरोपों को बताया निराधार
डॉ. बीडी शर्मा कहना है कि उनके ऊपर लगे आरोप निराधार हैं। फरजंद को वह नहीं जानते हैं। महिला के मेडिकल में स्पष्ट नहीं हो पाया था कि उसके हाथ तेजाब से जले हैं या अन्य किसी चीज से। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed