फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake food safety officer caught while recovering from shops

फर्जी फूड इंस्पेक्टर दबोचा: दुकानदारों से करता था वसूली, अब गिरफ्तार होने पर उगले बड़े राज

Thu, 08 Dec 2022 11:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2022 11:26 AM IST
सार

Saharanpur News: यहां फर्जी फूड इंस्पेक्टर दबोचा गया है। बताया गया कि वह दुकानदारों से वसूली करता था। अब गिरफ्तार होने पर उसने बड़े राज उगले हैं।

विज्ञापन
Fake food safety officer caught while recovering from shops
बड़तला यादगार से पकड़ा फर्जी फूड़ इंस्पेक्टर, साथ में खड़ी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ? - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

सहारनपुर के बड़तला यादगार में दुकानों से वसूली करने वाले एक फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी को पकड़ा है। यह व्यक्ति पिछले कई महीनों से सक्रिय रहकर वसूली कर रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया और उसके विरुद्ध तहरीर दी।

विज्ञापन


जनपद में फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर दुकानों से वसूली की जा रही है। इसका खुलासा बुधवार को हुआ। बड़तला यादगार में एक व्यक्ति फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर दुकानों का निरीक्षण कर रहा था। दुकानदारों को शक हुआ और इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त (ग्रेड-2) पवन कुमार को दी। जब तक अधिकारी नहीं आए तब तक दुकानदार रवि शरन, दीपक सेठी व मयूर मित्तल ने फर्जी फूड इंस्पेक्टर को बैठाकर रखा।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, संजीत कुमार व रणधीर सिंह यादव को भेजा। अधिकारियों ने मौके से दुकानों का निरीक्षण कर रहे फर्जी फूड इंस्पेक्टर को पकड़ लिया। नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पकड़े गए व्यक्ति से उसका नाम पूछा तो उसने सागर कुमार निवासी कपिल विहार पेपल मिल रोड बताया। इसके बाद सहायक आयुक्त पवन कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह ने फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली कर रहे व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results Live: खतौली सीट पर चौथे राउंड में भाजपा को बड़ा झटका, अब मदन भैया बहुत आगे

दीपावली से कर रहा था वसूली
जिस व्यक्ति को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा है, वह जनपद में पिछले तीन से चार महीने से सक्रिय है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर दीपावली पर दुकानों से जमकर वसूली की। महानगर, सरसावा में दुकानों पर पहुंचा, लेकिन दुकानदार को शक तक नहीं होने दिया।

चार महीने से नहीं तलाश पाया विभाग
सवाल यह कि जनपद में दीपावली से एक व्यक्ति फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर वसूली करता रहा, लेकिन विभाग को भनक तक नहीं लगी। आखिर विभाग चार महीनों से क्या करता रहा।

यह भी पढ़ें: यूपी: IPS अफसर के ठिकानों पर छापा, 20 लाख की नगदी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले, जानें पूरा मामला

हमें बड़तला यादगार से एक व्यक्ति द्वारा फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानों का निरीक्षण करने की सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मौके पर भेजा और वह स्वयं भी गए। नगर कोतवाली में दुकानों से वसूली करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दे दी है। - पवन कुमार, सहायक आयुक्त (ग्रेड-2), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed