फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake firm created to grab shop, case filed against five

Saharanpur News: दुकान हड़पने के लिए बनाई फर्जी फर्म, पांच पर केस दर्ज

Tue, 05 Aug 2025 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fake firm created to grab shop, case filed against five
- फर्जी दस्तावेजों के सहारे संबंधित विभाग से लिया जीएसटी नंबर
विज्ञापन

- शहर कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर दुकान हड़पने का पांच लोगों पर आरोप लगाया है। आरोप है कि फर्जी जीएसटी नंबर लेकर दुकान को हड़पने का प्रयास किया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी है। शहर कोतवाली पुलिस ने दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मिशन कंपाउंड निवासी धीरज सेठ ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि एक पैतृक दुकान बूरा बाजार में है। यह दुकान नगर निगम अभिलेखों में पिता स्व. वीरेश सेठ, ताऊ स्व. सुरेश सेठ और नरेश सेठ के नाम दर्ज है। दुकान में अरुण कुमार किरायेदार के रूप में सालों से व्यवसाय कर रहा है। इसके खिलाफ दुकान खाली कराने को लेकर सिविल कोर्ट में वाद विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोप है कि अरुण कुमार ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों निधि शर्मा, छवि, नवीन भट्ट और रोहित भट्ट के साथ मिलकर साजिश रचते हुए पहले तो नगर निगम अभिलेखों में फर्जी तरीके से दुकान के टैक्स की रसीदें बनवाईं, जिसमें अरुण कुमार को दुकान का मालिक दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोगों ने मिलकर श्री जय दुर्गा ट्रेडर्स नाम से एक फर्म बनाकर जीएसटी विभाग में आवेदन किया। फर्म में अरुण और छवि को पार्टनर दिखाया गया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुकान को स्वामित्व में दर्शाकर जीएसटी नंबर भी प्राप्त कर लिया। आरोप है कि जब उन्हें जीएसटी पोर्टल से पता चला कि आरोपी दुकान के नाम पर बयाने के तौर पर रुपये भी ले चुके हैं। बैनामा करने की तैयारी में हैं। 29 मई 2025 को पंसारी बाजार में रोककर अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed