फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake documents made to grab property

Saharanpur News: संपत्ति हड़पने के लिए बनाए फर्जी कागजात, चार नामजद समेत पांच पर केस दर्ज

Sat, 13 Sep 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fake documents made to grab property
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर के मोहल्ला शिराजान में संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी कागजात तैयार करने व आठ लाख नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना सदर बाजार पुलिस चार नामजद सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहल्ला शीराजान निवासी फहाद सलीम ने बताया कि एक दुकान का बैनामा 13 दिसंबर 2022 को कराया था। आरोप है कि मोहल्ला शीराजन निवासी मोहम्मद असद, उसकी पत्नी सुरैया, दो पुत्र सोहेल अंसारी व सदफ ने एक अज्ञात के साथ मिलकर उक्त संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी कागजात तैयार किए। इस मामले में पैरवी करने पर बड़े डाकघर के पास उसे रोक कर आरोपियों ने आठ लाख रुपये नहीं देने पर जेल भिजवा देने की धमकी दी।
विज्ञापन

घर लौटते समय पत्नी व साले पर हमला
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट से घर लौट रही पत्नी और साले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मोहल्ला आशीर्वाद विहार कॉलोनी तनु ने बताया कि शादी 7 नवंबर 2021 को क्षेत्र के ही सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया था। ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। आरोप यह भी है कि एक साल पूर्व भी पति ने उस पर हमला किया था। चार सितंबर 2025 को वह परिवार न्यायालय से अपने भाई सौरभ के साथ लौट रही थी। घर के सामने अभिषेक ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हमला किया। पति ने तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की भी धमकी दी। इसमें अभिषेक, रामपाल व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed