फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Faith and trust in saffron aroused was swamped

केसरिया रंग में उमड़ा आस्था और श्रद्धा का सैलाब

Thu, 28 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 28 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Faith and trust in saffron aroused was swamped
हाईवे से गुजरते कांवड़िए। का जैन कॉलेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में देहरादून-अम्बाला हाइवे पर शिवभक्तों पर कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। केसरिया रंग और बोल बम, बम-बम के जयकारों से शहर भोलेमय बनता जा रहा है।
विज्ञापन


सेवा शिविरों में कांवड़ियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। इंद्रदेव भी भोले के भक्तों पर प्रसन्न होकर खूब बरसे। बुधवार को झमाझम बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया। वहीं, कांवड़िए भी तपती गर्मी से राहत मिलने के साथ आगे बढ़ते चले गए।
विज्ञापन


सुबह हुई बारिश के बीच कई कांवड़ियों ने जमकर नृत्य भी किया। कुछ कांवड़िए बारिश के कारण सेवा शिविरों में आराम करने के लिए रुक गए। बारिश के बाद हुए जलभराव से कांवड़ियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून रोड से अंबाला रोड तक जगह जगह लगाए गए कांवड़ शिविरों में कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। छोटे से लेकर बड़ों तक कोई भी कांवड़ियों की सेवा करने से पीछे नहीं हट रहा है।

देहरादून रोड स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में लगाए गए शिव सेवा कांवड़ संघ के संचालक संजय कर्णवाल ने बताया कि शिविर में हर दिन हजारों कांवड़िए विश्राम करके गंतव्य की ओर निकल रहे हैं।

वहीं, अंबाला रोड स्थित शिव कांवड सेवा संघ की ओर से आयोजित शिविर में दिनेश सेठी ने कहा शिविर में शिवभक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। उन्होंने शिविर के नजदीक खुले ट्रांसफार्मरों को लेकर रोष जताया। कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के चलते प्रशासन की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। 

पुलिस व प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। एसडीएम सदर रामविलास यादव, सीओ सदर चरण सिह, सेक्टर मजिस्ट्रेट व उच्चाधिकारी लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं।

अब तक करीब 90 हजार कांवड़िया गंतव्यों को लौट चुके है। कांवड़ियों की सेवा के लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। कांवड़ियों के आराम के साथ-साथ निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था भी की गई है।


महाराज अग्रसेन चौंक पर सीएचसी हरोडा द्वारा सरकारी चिकित्सा कैंप लगाया गया है। इसमें डा. संजीव सैनी कांवड़ियों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। एसडीएम सदर राम विलास यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसी टीवी कैमरों से सुरक्षा के साथ-साथ चिकित्सा, एंबुलेंस हर वक्त तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed