{"_id":"699df90b3977d17e8b0ee366","slug":"factory-raided-six-and-a-half-quintals-of-cheese-worth-rs-130-lakh-destroyed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-170098-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फैक्टरी पर छापा, 1.30 लाख का साढ़े छह क्विंटल पनीर कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फैक्टरी पर छापा, 1.30 लाख का साढ़े छह क्विंटल पनीर कराया नष्ट
Wed, 25 Feb 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में पनीर फैक्टरी से नमूने लेती टीम। संवाद
रामपुर मनिहारान। होली का त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को टीम ने पनीर बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। यहां से 1.30 लाख रुपये का साढ़े छह क्विंटल पनीर नष्ट कराया गया। जांच के लिए दो नमूने संग्रहित किए गए।
मंगलवार को सहायक आयुक्त द्वितीय मनोज कुमार वर्मा व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली रोड पर एक पनीर फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान फैक्टरी संचालक मौके से भाग गया। टीम को फैक्टरी से लाइसेंस भी नहीं मिला, जिसकी जांच की जा रही है। टीम ने मौके से पनीर के दो नमूने लेकर जांच को भेजे। सहायक आयुक्त द्वितीय मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि होली के त्योहार को लेकर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फैक्टरी से साढ़े छह क्विंटल पनीर बरामद कर नष्ट कराया गया। दो नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।