फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Extortion demand of 30 lakh made from Malaria Inspector FIR registered

Saharanpur News: मलेरिया इंस्पेक्टर से मांगी 30 लाख रुपये की रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Extortion demand of 30 lakh made from Malaria Inspector FIR registered
सहारनपुर। मलेरिया इंस्पेक्टर से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक महिला और उसके साथी पर लिव-इन रिलेशनशिप का फायदा उठाकर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना जनकपुरी पुलिस ने महिला समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात मलेरिया इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह पाल ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2012 में तैनाती पोलियो विभाग में सुपरवाइजर के पद पर थी। उसी दौरान पोलियो वैक्सीनेटर के रूप में कार्यरत एक महिला से पहचान हुई, जो बाद में उनके घर भी आने-जाने लगी। आरोप है कि दोनों की सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप रहा, लेकिन कुछ समय बाद महिला का व्यवहार बदल गया और उसने उनसे जबरन रुपये लेने शुरू कर दिए। संबंध समाप्त होने से पहले महिला करीब पांच लाख रुपये ले चुकी थी।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में महिला अपने एक साथी के साथ फिर संपर्क में आई और दोनों ने पुराने संबंधों व फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि धमकी देकर मई 2026 तक कई लाख रुपये वसूले गए। जब उसने रुपये देने से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने उसके और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी व मकान खरीदने के नाम पर 30 लाख रुपये की मांग की। इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर थाना जनकपुरी पुलिस ने गुलजहां और फैसल अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed