फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Exports start, first consignment of grafted Malda mangoes leaves for London

Saharanpur News: निर्यात शुरू, कलमी मालदा आम की पहली खेप लंदन रवाना

Tue, 11 Jun 2024 04:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Exports start, first consignment of grafted Malda mangoes leaves for London
सहारनपुर के मंडी समिति ​स्थित मैंगो पैक हाउस से लंदन के लिए आम पैक करता कर्मी
सहारनपुर। जनपद से आम का निर्यात शुरू हो गया है। सीजन में आम की 1250 किलो की पहली खेप लंदन के लिए सोमवार को रवाना हो गई है। इसमें अचार बनाने के काम आने वाले बॉबेग्रीन और कलमी मालदा आदि प्रजातियों के आम हैं।
विज्ञापन

विश्व के कई देशों में जनपद के आम को खासा पसंद किया जाता है। इसके चलते यहां मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस से प्रसंस्कृत कर आम की कई प्रजातियों का निर्यात किया जाता है। विदेशों में आम की दशहरी, चौसा, लंगड़ा, रामकेला, फजली, केसर, मल्लिका आदि प्रजातियों की खासी मांग है। यहां से ऑस्ट्रेलिया, इटली, यूनाईटेड किंगडम, स्वीडन, फ्रांस, भूटान, नेपाल, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, जापान आदि देशों को आम का निर्यात होता है।
विज्ञापन

इस सीजन में मैंगो पैक हाउस से आम की पहली खेप सोमवार को रवाना हो गई इस आम का प्रयोग अचार बनाने के लिए किया जाएगा। मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस के प्रभारी जगपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि सीजन में 1250 आम की पहली खेप सोमवार को लंदन जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
आम का निर्यात शुरू हो गया है। जनपद से 1250 किलो आम की पहली खेप लंदन के लिए सोमवार को रवाना हो रही है। इस आम का प्रयोग अचार के लिए किया जाएगा। - तबजील अहमद, निर्यातक।
- जनपद से आम का निर्यात
वर्ष --------- किलोग्राम
2019 ----- 727695
2020 ------ 268001
2021 ------286110
2022 ------ 54805
2023 ------ 29012
- नोट: मंडी समिति के आंकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed