फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Explosion in resort, manager killed, one injured

रिसोर्ट में धमाका, मैनेजर की मौत, एक घायल

Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Explosion in resort, manager killed, one injured
रिसोर्ट में हुए हादसे के बाद टूटी दीवार व बिखरा सामान - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर। दिल्ली रोड पर गांव चुनहैटी के पास एक रिसोर्ट की रसोई में हुए जोरदार धमाके में मैनेजर की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ। जांच में सामने आया कि सिलिंडर से गैस का रिसाव हुआ और चाय बनाने के लिए गैस जलाते समय धमाका हो गया, जिससे दीवारें टूट गईं और लिंटर में दरार आ गई। इसके साथ ही सामान जलकर राख हो गया। मैनेजर के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रंडौल निवासी रजनीश (25) पुत्र राम प्रकाश कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में चुनहैटी के पास ग्रांट रिसोर्ट में मैनेजर था। यहीं, पर काम करने वाला शहर के मोहल्ला जनकपुरी निवासी अनिल बृहस्पतिवार की सुबह रिसोर्ट की रसोई में चाय बनाने के लिए गया। उसके बाद रजनीश भी रसोई में चलाया गया। पुलिस के मुताबिक, सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी। अनिल ने चाय बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा जलाया तो गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया। धमका इतना भीषण था कि रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हुए। रसोई घर की दीवारें टूट गई और लिंटर में भी दरार आ गई। रसोई और आसपास रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पता लगते ही कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि सिलिंडर से गैस लीक होने की वजह से हादसा हुआ है। रजनीश के परिजनों द्वारा लगाए आरोप की पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

षड्यंत्र के तहत की हत्या
सहारनपुर। रजनीश के पिता रामप्रकाश में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे की षड्यंत्र के तहत हत्या की गई। रिसोर्ट मालिक से उसके पुत्र की लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी कारण उसके बेटे को हत्या को हादसे का रूप दिया जा रहा है। उन्हें सूचना दी गई कि रसोई गैस सिलिंडर फटने से रजनीश को चोट लग गई है, जब वह पहुंचे तो उसके पुत्र का शव एक अस्पताल में पड़ा मिला था।
पांच-भाई बहनों में सबसे बड़ा था रजनीश, मचा कोहराम
सहारनपुर। रजनीश की मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रजनीश पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटी बहन रचना, आरती और नेहा भी पढ़ाई करती हैं। रजनीश और पिता ही घर का खर्च चलाते थे। रजनीश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पढ़ाई का खर्च उठाने को करता था नौकरी
सहारनपुर। रजनीश ने कुछ ही समय पूर्व बीएससी की थी। वह आगे पढ़ाई करना चाहता था। पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वह रिसोर्ट में नौकरी करता था। दो दिन पहले ही घर से रजनीश रिसोर्ट में आया था। उसके भाई अमित ने बताया कि अपना व पढ़ाई का खर्च रजनीश खुद ही उठाता था।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
रिसोर्ट लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई, जिसमें दिखाई दे रहा है कि रजनीश और अनिल रसोई की तरफ गए और वहां जोरदार धमाका होने के साथ आग की लपटें बाहर तक आ गईं। इसके बाद अनिल वहां से झुलसी अवस्था में भागते हुए नजर आ रहा है।

दिल्ली रोड स्थित ग्रांड रिसोर्ट में युवक की मौत के बाद जांच करती फोरेंसिक विभाग की टीम।

दिल्ली रोड स्थित ग्रांड रिसोर्ट में युवक की मौत के बाद जांच करती फोरेंसिक विभाग की टीम।- फोटो : SAHARANPUR

मृतक रजनीश का फाइल फोटो

मृतक रजनीश का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

चुनहैटी के पास रिसोर्ट में हुए धमाके बाद टूटी दीवार व बिखरा सामान

चुनहैटी के पास रिसोर्ट में हुए धमाके बाद टूटी दीवार व बिखरा सामान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed