फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Explosion in firecracker factory waste in Saharanpur and four children seriously burnt

UP: पटाखा फैक्टरी के कचरे में विस्फोट, चार बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, मालिक और मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Nov 2023 10:48 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Nov 2023 10:48 AM IST
सार

Saharanpur News : पटाखा फैक्टरी के कचरे में विस्फोट होने से चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ित परिजनों ने मालिक और मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Explosion in firecracker factory waste in Saharanpur and four children seriously burnt
सहारनपुर में हादसे में घायल हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ में पटाखा फैक्टरी के कचरे में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन सगे भाई-बहन सहित चार बच्चे जख्मी हो गए हैं। जख्मी हुए बच्चों को उपचार दिलाया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया गया कि फैक्टरी संचालक की लापरवाही के चलते चार बच्चों की जान पर बन आई। फैक्टरी के मजदूरों द्वारा नदी में डाले गए कचरे में पटाखे ढूंढ रहे तीन सगे भाई-बहन सहित चार बच्चे विस्फोट की जद में आकर घायल हो गए। पीड़ित परिजनों की तरफ से फैक्टरी संचालक और मजदूरों के खिलाफ थाना बिहारीगढ़ पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुड़ा के जंगल में पटाखा फैक्टरी है। मंगलवार शाम को पास के गांव खुशहालीपुर कला निवासी विनय के तीन बच्चे विकास (14), शीतल (12), आशीष (9) और राजेंद्र की बेटी रितु (12) सोलानी नदी के पास से गुजरते वक्त मजदूरों द्वारा नदी में डाले गए पटाखा फैक्टरी के कचरे से पटाखे तलाश करने लगे। इसी दौरान कचरे के ढेर में विस्फोट हो गया। इसकी जद में आकर चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों द्वारा उनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है।

थाना अध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों विनय और राजेंद्र की तरफ से पटाखा फैक्टरी संचालक और मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे 
सतपुड़ा की पटाखा फैक्टरी में पहले कई बार विस्फोट और आग लगने की घटना हो चुकी हैं। पूर्व में एक महिला सहित तीन मजदूरों की फैक्टरी में लगी आग से जलकर मौत हो गई थी। उस समय संचालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसके अतिरिक्त कई बार मजदूर और बच्चे भी यहां झुलस चुके हैं।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed