{"_id":"6566399eba8960f6df0a3e57","slug":"expert-evaluation-of-primary-schools-started-in-the-district-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-13814-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनपद में शुरू हुआ प्राथमिक विद्यालयों का निपुण मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनपद में शुरू हुआ प्राथमिक विद्यालयों का निपुण मूल्यांकन
Wed, 29 Nov 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। प्राथमिक विद्यालयों के निपुण मूल्यांकन का कार्य जनपद में मंगलवार से शुरू हो गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षु इसके लिए जिले भर के प्राथमिक विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों का आंकलन करेंगे। विद्यार्थियों के आधार पर विद्यालय निपुण घोषित किए जाएंगे।
जनपद में कुल 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें 1200 से अधिक प्राथमिक विद्यालय हैं और सभी का मूल्यांकन होना है। जिला समन्वयक वरुण कुमार ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षु प्रत्येक विद्यालय में जाकर कक्षा एक, दो और तीन के 12 विद्यार्थियों का चयन कर उनका आंकलन करेेंगे। डीएलएड प्रशिक्षुओं के निपुण लक्ष्य एप पर 12 बच्चों के नाम प्रदर्शित होंगे, जिनमें से नौ विद्यार्थियों के निपुण होने पर विद्यालय को निपुण घोषित किया जाएगा। जिन विद्यालयों में 12 विद्यार्थियों से कम नामांकन हैं वहां सभी विद्यार्थियों का आंकलन किया जाएगा। वरुण ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य करीब सप्ताहभर चलेगा। जिसके आधार पर रिपोर्ट तैयार होकर शासन में जाएगी।